कोरबा (मंथन) दक्षिण-पूर्व-मध्य रेलवे रायपुर मंडल के निपनिया-भाटापारा सेक्शन में रोड अंडरब्रिज निर्माण के तहत रिलिविंग गर्डर लॉन्चिग कार्य किया जा रहा है। जिसे लेकर कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। अधोसंरचना विकास के तहत 755/07-09 किमी पर स्थित लेवल क्रॉसिंग संख्या 380 पर रोड अंडरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है।
उक्त रोड अंडरब्रिज निर्माण के तहत रिलिविंग गर्डरों के लॉन्चिग के लिए ट्रैफिक-सह पावर ब्लॉक लिया जा रहा है। जिसे लेकर 3 व 6 मई को बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर दोनों दिशाओं में रद्द रहेगी। 3 मई को गाड़ी संख्या 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी। ट्रेनों के रद्द रहने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ेगी।
03 मई / मंथन मित्तल



