कोरबा (मंथन) कोरबा शहर के इंडस्ट्रियल एरिया, खरमोरा क्षेत्र में अचानक एक कार्बन फैक्ट्री में भीषण आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भयावह है कि उसकी ऊंची लपटें और आसमान में उठता काले धुएं का विशाल गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा। देखते ही देखते पूरा इलाका धुएं से घिर गया, जिससे आसपास के रहवासी क्षेत्रों में दहशत का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार, एक कार्बन फैक्ट्री में आग लगने के कुछ ही मिनटों में धुएं का घना गुबार कई सौ फीट ऊपर तक फैल गया। घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी। कुछ ही देर में दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए युद्धस्तर पर अभियान शुरू किया गया है।
25 जुलाई / मंथन मित्तल



