* 16 से 27 अप्रैल तक पैसेंजर के रूप में चलेगी हसदेव
कोरबा (मंथन) रेल मंडल के जांजगीर-नैला स्टेशन में चौथीलाइन कनेक्टिविटी व ऑटो सिग्नलिंग कार्य के लिए कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। जिसमें कोरबा से चलने वाली ट्रेन भी शामिल है। सीजन में ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी।
हावड़ा-मुंबई मुख्य लाइन पर स्थित बिलासपुर मंडल के स्टेशन में बिलासपुर-झारसुगुड़ा कनेक्टिविटी व सेक्शन में चौथीलाइन ऑटो सिग्नलिंग निर्माण का कार्य किया किया जा रहा है। इस कड़ी में बिलासपुर मंडल के चौथी लाइन कनेक्टिविटी सुविधाओं में व ऑटो सिग्नलिंग कार्य के लिए प्रीनॉन, नॉनइंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा। जिसके कारण 16 से 27 अप्रैल तक गेवरा रोड से चलने वाली 68745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी। 15 से 26 अप्रैल तक रायपुर से चलने वाली 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर रद्द रहेगी। 16 से 27 अप्रैल तक कोरबा से चलने वाली 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी। 16 से 27 अप्रैल तक बिलासपुर व गेवरा रोड से चलने वाली 68734/68733 बिलासपुर-गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी। बिलासपुर व कोरबा से चलने वाली 68732/68731 बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी। 11 से 25 अप्रैल तक बिलासपुर से चलने वाली 58210 बिलासपुर-गेवरा रोड पैसेंजर रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 18250/18249 तथा 18252/18251
कोरबा-रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस को 16 से 27 अप्रैल तक कोरबा-बिलासपुर-कोरबा के मध्य पैसेंजर के रूप में चलाई जाएगी। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि असुविधा से बचने रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त कर यात्रा प्रारंभ करें।
08 अप्रैल / मंथन मित्तल



