* राजेश चौहान बने नए ईई
कोरबा (मंथन) कोरबा शहर के बिजली विभाग में प्रशासनिककार्यो में कसावट लाने हेतु बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया हैं। विद्युत वितरण कंपनी ने कार्यपालन अभियंता (ईई) रोशन वर्मा का तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह अब राजेश चौहान को कोरबा शहर का नया कार्यपालन अभियंता (ईई) नियुक्त किया गया है।
नवनियुक्त ईई राजेश चौहान के सामने शहर में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना, नियमित मेंटेनेंस कार्यों को दुरुस्त करना और उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित समाधान करना प्रमुख चुनौती होगी। खासकर गर्मी के मौसम में बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए विभाग की कार्यप्रणाली पर विशेष ध्यान देना जरूरी होगा।
02 अप्रैल / मंथन मित्तल



