कोरबा (मंथन) कोरबा अंचल में भी त्यौहारी सीजन की शुरुआत हो रही है, परंतु ऐसे समय में पावर हाउस रोड कोरबा सोनालिया पुल पर जाम होना आम बात है।
परंतु ऐसा लग रहा हैं की नगर निगम और प्रशासन को इससे कोइ सारोकार नहीं हैं, जिससे व्यवसाईयों में इस बात को लेकर गहन आक्रोश व्याप्त हो रहा हैं। निगम के द्वारा जो वाहन पार्किंग स्थल बनाया गया हैं वो केवल सफ़ेद हाथी साबित हो रहा हैं। उसे अमल में लाना चाहिए। साथ ही सुनालिया चौक पर जो अंडरग्राउंड पुल का निर्माण होने वाला हैं वह कब से शुरू होगा। लोगो का कहना हैं की निगम और प्रशासन को इस हुए विशेष ध्यान दे जाम का कारण जान उस समस्या को दूर करना चाहिए।
परंतु हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी त्यौहारी सीजन में पावर हाउस रोड के व्यापारी इस समस्या से जूझते दिख रहे हैं। वे अत्यधिक परेशान और चिंताग्रस्त हालत में हैं। वे इस यक्ष प्रश्न का निराकरण नगर निगम और प्रशासन से चाहते हैं। इसी कड़ी में कोरबा सराफा अध्यक्ष राजू सोनी ने कहा हैं कि अगर इस वर्ष त्यौहारी सीजन के पहले ये जाम लगने की समस्या को दुरुस्त नहीं किया गया तो वह एक बहुत बड़ा आंदोलन करेंगे। जिसकी संपूर्ण जवाबदारी नगर निगम और प्रशासन की होंगी
10 सितंबर / मंथन मित्तल





