Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) रामदेव पीर जयंती पर आहूत हुआ भव्य समारोह

    (कोरबा) जन-जन तक पहुंचाएं सेवा का संदेश-अरुण साव

    (कोरबा) ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु एल्युमिनियम

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) कोरबा प्रेस क्लब का चुनाव 14 जून को होगा आहूत
    कोरबा

    (कोरबा) कोरबा प्रेस क्लब का चुनाव 14 जून को होगा आहूत

    By Vinod Mittal06/08/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * 14 जून को मतदान, उसी दिन परिणाम
    * मुख्य चुनाव अधिकारी छेदीलाल अग्रवाल ने जारी किया विस्तृत कार्यक्रम
    * 166 मतदाता मिलकर चुनेंगे 9 पदों की नई कार्यकारिणी
    कोरबा (मंथन) कोरबा अंचल टी.पी. नगर स्थित तिलक भवन में संचालित कोरबा प्रेस क्लब के आगामी सत्र 2026-28 के लिए चुनावी बिगुल बज गया है। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. छेदीलाल अग्रवाल ने रविवार 7 जून को आधिकारिक रूप से चुनाव और मतदान कार्यक्रमों की घोषणा कर दी है। इस बार प्रेस क्लब के कुल 166 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर नई कार्यकारिणी का फैसला करेंगे। सभी चुनावी प्रक्रियाएं और मतदान तिलक भवन कोरबा प्रेस क्लब परिसर में ही संपन्न कराई जाएंगी।
    अधिकृत जानकारी के अनुसार, यह चुनाव कुल 9 महत्वपूर्ण पदों के लिए आयोजित किया जा रहा है। इनमें 1 संरक्षक, 1 अध्यक्ष, 1 उपाध्यक्ष, 1 सचिव, 1 उपसचिव, 1 कोषाध्यक्ष और 3 कार्यकारिणी सदस्यों के पद शामिल हैं। चुनाव की घोषणा के साथ ही प्रेस क्लब और स्थानीय पत्रकारिता जगत में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं।
    # विस्तृत चुनाव कार्यक्रम
    मुख्य चुनाव अधिकारी द्वारा जारी अधिकृत समय-सारणी के अनुसार चुनावी प्रक्रिया आगामी 9 जून से प्रारंभ होकर 14 जून को परिणाम घोषणा के साथ संपन्न होगी।
    * 09 जून मंगलवार प्रातः 10:00 बजे प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
    * 10 जून बुधवार प्रातः 10:00 से 12:00 बजे तक मतदाता सूची पर दावा/आपत्ति एवं निराकरण होगा।इसके बाद सायं 4:00 बजे अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी।
    * 11 जून गुरुवार प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक नामांकन पत्रों का विक्रय किया जाएगा।
    * 12 जून शुक्रवार प्रातः 10:00 से दोपहर 2:00 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। दोपहर 2:30 बजे प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन होगा। अपराह्न 4:00 बजे तक दावा/आपत्ति ली जाएगी और ठीक 4:30 बजे अंतिम प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा।
    * 13 जून शनिवार दोपहर 2:00 बजे तक नाम वापसी की अंतिम समय-सीमा तय की गई है, जिसके तुरंत बाद चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी होगी।
    * 14 जून रविवार प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक मतदान की प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद अपराह्न 4:00 बजे से मतगणना शुरू होगी और तुरंत बाद चुनाव परिणामों की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।

    08 जून / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) श्रीवास समाज के द्वारा कोरबा में लगाया गया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर
    Next Article (कोरबा) आश्रित ग्राम करगामार में गहराया पेयजल संकट

    Related Posts

    (कोरबा) रामदेव पीर जयंती पर आहूत हुआ भव्य समारोह

    09/22/2026

    (कोरबा) जन-जन तक पहुंचाएं सेवा का संदेश-अरुण साव

    09/22/2026

    (कोरबा) ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु एल्युमिनियम

    09/22/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/22/2026

    (कोरबा) रामदेव पीर जयंती पर आहूत हुआ भव्य समारोह

    * गुजराती समाज की नवीन कार्यकारिणी का हुआ शपथ ग्रहण * कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन,जिला…

    (कोरबा) जन-जन तक पहुंचाएं सेवा का संदेश-अरुण साव

    (कोरबा) ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु एल्युमिनियम

    (कोरबा) रोटरी क्लब ऑफ कोरबा द्वारा लगाया जाएगा विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.