* खेत में कार के उतरने से वाहन चालक हुआ घायल
कोरबा (मंथन) कोरबा-कटघोरा सड़क मार्ग अंतर्गत सुबह एक कार अनियंत्रित होकर सडक से नीचे खेत में उतर गई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा हैं की वाहन चालक को काफी चोटें आई है, उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे अथार्टी ऑफ इंडिया को गोपालपुर-कटघोरा सडक सुधार कार्य की जिम्मेदारी दी गई है। ठेके पर यह कार्य हो रहा है। आरोप लगाते हुए बताया जा रहा हैं की नियमों के अंतर्गत सड़क मार्ग में आवश्यकतानुसार संकेतक बोर्ड नहीं लगाए गए हैं। ऐसे में वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया गया है कि जिस स्थान पर सुबह घटना हुई, वहां किसी प्रकार के संकेतक नहीं है। ऐसे में वाहन चालक कन्फ्यूज होते हैं और वे गाहे-बगाहे दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। कार चालक को हालिया दुर्घटना में चोट आने पर अस्पताल भिजवाया गया। कुछ देर के बाद पुलिस ने ब्रेकडाउन गाड़ी की मदद से कार को घटना स्थल से हटाया गया।
22 अप्रैल / मंथन मित्तल



