कोरबा (मंथन) कोरबा अंचल में पड़ रही भीषण गर्मी से आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से डॉ. भीमराव अंबेडकर घंटाघर चौक स्थित संस्थान तुलसी कलेक्शन के पास शीतल शरबत वितरण शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया।
इस पहल का उद्देश्य तेज धूप और बढ़ते तापमान के बीच राहगीरों एवं स्थानीय नागरिकों को राहत प्रदान करना है। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में लोगों ने शरबत ग्रहण कर गर्मी से राहत महसूस की। कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि भीषण गर्मी के इस दौर में ऐसे जनसेवा कार्य समाज के लिए बेहद आवश्यक हैं और सभी को इसमें आगे आना चाहिए।
उक्त कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, कटघोरा विधायक प्रेम पटेल, महापौर संजू देवी राजपूत, रायपुर संभाग सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार, मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर, योगेश मिश्रा, मनीष मिश्रा, दिलेंद्र यादव, भागवत विश्वकर्मा, अंजना सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्षद, कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
24 अप्रैल / मंथन मित्तल



