Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) चलती ट्रेन में युवक की टॉयलेट की खिड़की से लटकती मिली लाश-जीआरपी कर रही जांच

    (कोरबा) डेंगूनाला पुल के गड्ढे में फंसी बस

    (कोरबा) जिले के 12 से अधिक जलाशयों में 60 से 80 प्रतिशत तक जलभराव

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) 1 मई से शुरू होंगी मकान की गणना-पहले चरण की तैयारी
    कोरबा

    (कोरबा) 1 मई से शुरू होंगी मकान की गणना-पहले चरण की तैयारी

    By Vinod Mittal03/20/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * मकानों की नंबरिंग शुरू
    * चूल्हे से तय होगी सदस्यों की संख्या
    कोरबा (मंथन) डिजिटल जनगणना 2027 की प्रथम चरण की तैयारी चल रही है। 1 मई से गिनती शुरू होने पर परेशानी न हो, इसके लिए निगम क्षेत्र में मकानों की नंबरिंग शुरू हो गई है। इसके लिए नक्शा तैयार होगा। इस बार गिनती में चूल्हे को भी आधार बनाएंगे। एक मकान में चार चूल्हे जल रहे हैं, तो चार ईकाई मानेंगे।
    जिले में 16 साल बाद हो रही जनगणना कई मायनों में अलग होगी। पहली बार पूरी प्रक्रिया डिजिटल मॉडल पर आधारित होगी। सभी प्रकार का डेटा मोबाइल एप से जुटाएंगे और लोगों की जानकारी गोपनीय रखेंगे। वहीं लोग खुद भी अपनी जानकारी ऑनलाइन भर सकेंगे। जनगणना दो चरणों में होगी। पहले चरण में मई से मकान सूचीकरण का काम शुरू होगा। इसमें भवन, मकानों की संख्या, उसके उपयोग की जानकारी दर्ज की जाएगी। इसी के तहत मकान नंबरिंग की शुरुआत वाडों में की है। हर 180 से 200 मकानों पर एक प्रगणक नियुक्त किया जाएगा। इनकी ट्रेनिंग अप्रैल में ही होगी। जिले में 2353 प्रगणकों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा 246 रिजर्व रखे गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में अभी मकानों की नंबरिंग का काम शुरू नहीं हुआ है।
    * लेंगे 35 बिंदु पर जानकारी ले मकान का फर्श भी देखेंगे
    जनगणना में 33 बिंदुओं की जानकारी ली जाएगी। इसमें मकान, कच्चा या पक्का, फर्श की मुख्य सामग्री, परिवार की कुल संख्या, जाति, विवाहित जोड़ों की संख्या, पीने के पानी का स्रोत, टॉयलेट, बिजली का स्रोत, पानी निकासी, रसोईघर, एलपीजी कनेक्शन, रेडियो, ट्रांजिस्टर, टीवी, इंटरनेट, वाहन, परिवार के मुख्य अनाज की जानकारी जुटाई जाएगी।
    * अधिकारियो को ट्रेनिंग, अब 8 अप्रैल से प्रगणकों की बारी
    जनगणना के लिए जिले के चार्ज अधिकारियों को ट्रेनिंग दी जा चुकी है। ट्रेनर्स की ट्रेनिंग भी हो रही है। 53 फील्ड ट्रेनर्स प्रगणकों को ट्रेनिंग देंगे। 8 से 24 अप्रैल के बीच प्रगणकों को ट्रेनिंग दी जाएगी। इनकी ड्यूटी लगाई जा चुकी है। इसमें अधिकांश शिक्षक हैं। इसी वजह से बोर्ड की परीक्षाएं ली जा रही है।
    * 2011 में 2 लाख 80 हजार 73 थी मकानों की संख्या
    जिले में 2011 में जनगणना हुई थी। उस समय मकानों की संख्या 2 लाख 80 हजार 73 थी। आबादी भी लगभग 12 लाख थी। 16 साल में मकानों की संख्या दोगुना होना माना जा रहा है। परिवारों की संख्या भी बढ़ गई है। शहर में ही कई नई कॉलोनियां बन गई हैं।
    * प्रगणकों को ट्रेनिंग में सर्वेक्षण के तरीके बताएंगे
    अधिकारी और अभिलेख जनगणना अधिकारी एम.एस. कंवर के अनुसार प्रथम चरण की तैयारी तेजी से चल रही है। प्रगणकों को ट्रेनिंग में सर्वेक्षण का तरीका, डाटा संकलन करना बताया जाएगा।

    20 मार्च / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) नरेंद्र सोनी को फिर मिला ब्लॉक अध्यक्ष का दायित्व
    Next Article (कोरबा) नगर पालिका दीपका में भ्रष्टाचार का आरोप

    Related Posts

    (कोरबा) चलती ट्रेन में युवक की टॉयलेट की खिड़की से लटकती मिली लाश-जीआरपी कर रही जांच

    07/31/2026

    (कोरबा) डेंगूनाला पुल के गड्ढे में फंसी बस

    07/31/2026

    (कोरबा) जिले के 12 से अधिक जलाशयों में 60 से 80 प्रतिशत तक जलभराव

    07/31/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026139 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 07/31/2026

    (कोरबा) चलती ट्रेन में युवक की टॉयलेट की खिड़की से लटकती मिली लाश-जीआरपी कर रही जांच

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के रहने वाले युवक का शव बीना रेलवे स्टेशन पर पुष्पक…

    (कोरबा) डेंगूनाला पुल के गड्ढे में फंसी बस

    (कोरबा) जिले के 12 से अधिक जलाशयों में 60 से 80 प्रतिशत तक जलभराव

    (कोरबा) सामुदायिक मंच का काम पूर्ण नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश-आयोजन को लेकर बढ़ी चिंता

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.