Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) हाई और हायर सेकेंडरी स्कूल का प्रदर्शन रहा उत्कृष्ट

    (कोरबा) सही दवा-शुद्ध आहार अभियान के तहत प्रथम चरण में थोक एवं चिल्हर औषधि विक्रेताओं की की गई व्यापक जांच

    (कोरबा) राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर कोरबा में करेंगी जनसुनवाई

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) हाई और हायर सेकेंडरी स्कूल का प्रदर्शन रहा उत्कृष्ट
    कोरबा

    (कोरबा) हाई और हायर सेकेंडरी स्कूल का प्रदर्शन रहा उत्कृष्ट

    By Vinod Mittal04/29/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * कलेक्टर ने विद्यार्थियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं
    कोरबा (मंथन) माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा परिणाम (शैक्षणिक सत्र 2025-26) घोषित कर दिए गए हैं। इस वर्ष घोषित परिणामों में जिले की छात्राओं ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक श्रेष्ठता साबित करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। वर्ष 2024-25 की तुलना में इस वर्ष का परीक्षा परिणाम उल्लेखनीय रूप से बेहतर रहा। पिछले वर्ष हाई स्कूल का परिणाम 74.49 प्रतिशत था, जो इस बार बढ़कर 77.58 प्रतिशत हो गया है। इसी प्रकार हायर सेकेंडरी का परिणाम वर्ष 2024-25 में 80.31 प्रतिशत था, जबकि वर्ष 2025-26 में यह बढ़कर 83.48 प्रतिशत पर पहुँच गया।
    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि वे अपनी रुचि के अनुसार विषयों का चुनाव कर बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे परीक्षाफल को लेकर चिंता में न पड़ें और किसी भी प्रकार का गलत कदम न उठाएँ। कलेक्टर ने उन्हें आने वाले समय के लिए आत्मविश्वास के साथ तैयारी करने की सलाह भी दी। हाई स्कूल यानी कक्षा दसवीं की बात करें तो इस वर्ष कुल 12,691 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया था, जिनमें से 12,439 छात्र परीक्षा में सम्मिलित हुए। जिले का कुल परीक्षा परिणाम 77.58 प्रतिशत रहा। इस परिणाम की सबसे खास बात यह रही कि बालिकाओं ने 82.02 प्रतिशत के साथ शानदार प्रदर्शन किया, जबकि बालकों का सफलता प्रतिशत 71.87 रहा। प्रथम श्रेणी में आने वाले कुल 5,351 विद्यार्थियों में से 3,487 बालिकाएँ हैं, जो बालकों की संख्या की तुलना में लगभग दोगुनी है।
    इसी तरह हायर सेकेंडरी यानी कक्षा बारहवीं के परिणामों ने भी जिले को गौरवान्वित किया है। बारहवीं की परीक्षा में कुल 9,448 विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे और कुल औसत परिणाम 83.48 प्रतिशत रहा, जो दसवीं की तुलना में लगभग छह प्रतिशत अधिक है। यहाँ भी बालिकाओं ने 87.13 प्रतिशत सफलता के साथ अपना वर्चस्व बनाए रखा, जबकि बालकों का सफलता प्रतिशत 77.87 रहा। इस परीक्षा में कुल 4,802 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की, जिनमें 3,351 बालिकाएँ शामिल हैं। यह उपलब्धि छात्राओं की कड़ी मेहनत और शिक्षा के प्रति गंभीरता को दर्शाती है।
    तुलनात्मक रूप से देखा जाए तो बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने अधिक गंभीरता और परिपक्वता के साथ परीक्षा दी है। इस प्रकार हाई और हायर सेकेंडरी दोनों ही परीक्षाओं में इस वर्ष का परीक्षा परिणाम जिले के लिए गौरव का विषय रहा और छात्र-छात्राओं के समर्पण तथा परिश्रम ने एक बार फिर कोरबा जिले का मान बढ़ाया है।

    29 अप्रैल / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) सही दवा-शुद्ध आहार अभियान के तहत प्रथम चरण में थोक एवं चिल्हर औषधि विक्रेताओं की की गई व्यापक जांच

    Related Posts

    (कोरबा) सही दवा-शुद्ध आहार अभियान के तहत प्रथम चरण में थोक एवं चिल्हर औषधि विक्रेताओं की की गई व्यापक जांच

    04/29/2026

    (कोरबा) राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर कोरबा में करेंगी जनसुनवाई

    04/29/2026

    (कोरबा) कोरबा जिले में जन शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु 01 मई से शिविर आहूत

    04/29/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202666 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202647 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202646 Views
    Don't Miss
    कोरबा 04/29/2026

    (कोरबा) हाई और हायर सेकेंडरी स्कूल का प्रदर्शन रहा उत्कृष्ट

    * कलेक्टर ने विद्यार्थियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं कोरबा (मंथन) माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा…

    (कोरबा) सही दवा-शुद्ध आहार अभियान के तहत प्रथम चरण में थोक एवं चिल्हर औषधि विक्रेताओं की की गई व्यापक जांच

    (कोरबा) राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर कोरबा में करेंगी जनसुनवाई

    (कोरबा) कोरबा जिले में जन शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु 01 मई से शिविर आहूत

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.