कोरबा (मंथन) जिला राजपूत क्षत्रिय समाज कोरबा के तत्वाधान में आगामी 17 जून को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती अत्यंत उत्साह और भव्यता के साथ मनाई जाएगी। जयंती समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए बुधवारी स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला अध्यक्ष ठाकुर अवधेश सिंह की अगुवाई में हुई इस बैठक में कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए समाज के वरिष्ठ जनों और युवाओं से विस्तृत सुझाव लिए गए।
# वीर महाराणा प्रताप जयंती का पूरा कार्यक्रम
* शाम 4:00 बजे (भव्य शोभायात्रा)
17 जून शाम 4:00 बजे पुराना बस स्टैंड कोरबा से विशाल शोभायात्रा की शुरुआत होगी।
* शोभायात्रा का मार्ग
यह यात्रा पुराना बस स्टैंड से शुरू होकर पावर हाउस रोड, टी.पी. नगर चौक, सीएसईबी चौक, कोसाबाड़ी चौक, सुभाष चौक और निहारिका होते हुए घंटाघर पहुंचेगी।
* माल्यार्पण और पूजा-अर्चना
घंटाघर से समाज की महिलाओं का जत्था भी शोभायात्रा में शामिल होगा। यहाँ से रैली महाराणा प्रताप चौक पहुंचेगी, जहाँ वीर महाराणा प्रताप की विशाल प्रतिमा पर माल्यार्पण और पूजा-अर्चना की जाएगी।
* मंचीय कार्यक्रम व प्रतिभा सम्मान
पूजा के बाद सभी सामाजिक जन राम जानकी मंदिर परिसर स्थित मुख्य कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। यहाँ आयोजित मंचीय कार्यक्रम में समाज की होनहार प्रतिभाओं को मुख्य अतिथियों के हाथों सम्मानित किया जाएगा।
* कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
इस भव्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कोरबा की प्रथम नागरिक महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर और नगरपालिका दीपका के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत मंच पर उपस्थित रहेंगे।
समीक्षा बैठक में समाज के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से संरक्षक आर.के. सिंह, राज सिंह ठाकुर, दीपक सिंह, उपाध्यक्ष ठाकुर विजय सिंह, महासचिव ठाकुर दिनेश सिंह, मुकेश सिंह, सह-सचिव ठाकुर छन्नू सिंह, कोषाध्यक्ष ठाकुर बच्चू सिंह, ठाकुर जितेंद्र सिंह लाला, ठाकुर सुरेंद्र बहादुर सिंह, ठाकुर सुनील सिंह, दिनेश सिंह, कमलेश ठाकुर, जितेंद्र सिंह (पत्रकार), कैलाश सिंह (पत्रकार), प्रभात शाही, ठाकुर मंटू सिंह और श्रीमती अंजना सिंह सहित बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधु शामिल थे।
07 जून / मंथन मित्तल



