Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) उपमुख्यमंत्री अरुण साव की संवेदनशीलता से दिव्यांग कपिल के चेहरे पर लौटी मुस्कान

    (कोरबा) सहकारी समिति से समय पर खाद-बीज मिलने से खेती की तैयारी हुई आसान

    (कोरबा) किसान क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासकोरबा (मंथन)

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) सुशासन तिहार शिविर, जनसमस्याओ के निराकरण का बन रहे सशक्त माध्यम : कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन
    कोरबा

    (कोरबा) सुशासन तिहार शिविर, जनसमस्याओ के निराकरण का बन रहे सशक्त माध्यम : कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन

    By Vinod Mittal05/07/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * नगर पालिक निगम कोरबा के कोरबा जोन कार्यालय में आयोजित हुआ सुशासन तिहार जनसमस्या निवारण शिविर
    कोरबा (मंथन) प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, सार्वजनिक उपक्रम, आबकारी व श्रम मंत्री सह कोरबा नगर विधायक लखनलाल देवांगन ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा के अनुरूप प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में राज्य के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित किये जा रहे सुशासन तिहार जनसमस्या निवारण शिविर वास्तव में जनसमस्याओं के निराकरण के सशक्त माध्यम बन रहे हैं, इन शिविरो में आमजन की समस्याओं व शिकायतों का यथासंभव तुरंत निराकरण हो रहा है, साथ ही शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी आम लोगों तक शिविरों के माध्यम से पहुंचाई जा रही है तथा योजना से जुडे़ हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।
    उक्त कथन कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा आयोजित सुशासन तिहार शिविर के आयोजन के दौरान कही। राज्य शासन के दिशा निर्देशों के अनुरूप सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ कोरबा जिले एवं नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्र में भी सुशासन तिहार शिविर लगाये जा रहे हैं। इसी कड़ी में नगर पालिक निगम कोरबा का पहला शिविर कोरबा जोन कार्यालय में आयोजित किया गया। कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान की, वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत के द्वारा की गई। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने दिये गये अपने उद्बोधन में आगे कहा कि मैं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को हृदय से धन्यवाद देता हूॅं कि वे जनसमस्याओं के प्रति अपनी गहरी संवेदनशीलता का परिचय देते हुये, इन शिविरों के आयोजन के निर्देश दिये हैं, मुख्यमंत्री श्री साय इस तपती गर्मी की चिंता किये बिना स्वयं इन शिविरों में पहुंच रहे हैं, लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की समस्याएं थोड़ा पृथक-पृथक रहती है, किन्तु सभी समस्याओं के निराकरण के लिये शासन प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहा है, हमारे अधिकारी कर्मचारी तपती गर्मी की परवाह किये बिना जनसेवा में लगे हुये हैं, उनकी इस प्रतिबद्धता के लिये मैं उनकी साधुवाद करता हूॅं। कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने आगे कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी ने पृथक छत्तीसगढ़ राज्य बनाया, डॉ. रमन सिंह ने 15 वर्षो के अपने कार्यकाल के दौरान प्रदेश के संवारा, अब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राज्य के विकास को आगे बढ़ा रहे हैं तथा प्रदेश की तेजी से प्रगति हो रही है। इस मौके पर उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने शासन की विभिन्न गरीब हितैषी व जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी शिविर में उपस्थित नागरिकों को दी तथा सभी से आग्रह किया कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महती योजना पी.एम. सूर्यघर योजना के अंतर्गत अपने घरों में सोलर संयंत्र लगवायें तथा घरों के बिजली के बिल को शून्य करें, विद्युत उपभोक्ता की जगह विद्युत उत्पादक बनें।
    इस अवसर पर सभापति नूतन सिंह ठाकुर, वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन, अशोक चावलानी, धनकुमारी गर्ग, ममता यादव, युगल कैवर्त, टामेश अग्रवाल, धनश्री अजय साहू, रूबी देवी सागर, प्रभा टीकम राठौर, उर्वशी राठौर, ईश्वर पटेल, उपेन्द्र सिंह पटेल, राधा महंत, रामशंकर साहू, प्रफुल्ल तिवारी, अजय विश्वकर्मा, नरेन्द्र पाटनवार, सुशील गर्ग, टीमक राठौर, शिव चंदेल, कृष्णा राठौर, राजेन्द्र जायसवाल, राकेश अग्रवाल, संजीव शर्मा आदि के साथ अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं आमनागरिक उपस्थित थे।
    * शिविर में समस्याओं का हो रहा त्वरित निदान
    इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि सुशासन तिहार का यह आयोजन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की महत्वपूर्ण योजना है, जो आमनागरिकों की समस्याओ के प्रति, उनकी संवेदनशीलता को प्रकट करती है, इन शिविरों के माध्यम से आमनागरिकों की समस्याओं का त्वरित निदान हो रहा है, उन्हें समस्याओं से राहत प्राप्त हो रही है तथा हमारा नगर निगम कोरबा लगातार जनसेवा की भावना से जनसमस्याओं को दूर कर रहा है। उन्होने आगे कहा कि हमें इस बात पर गौरव होता है जब जिले के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक व निगम आयुक्त जैसे प्रमुख अधिकारी पूरी ऊर्जा के साथ कार्य करते हैं, लोगों की समस्याओं को अपनी समस्याएं मानते हैं, हमें खुशी है कि हमारे कोरबा के तीनों अधिकारी जनसमस्याओं के प्रति अत्यंत गंभीर हैं, जनसमस्याओं का निराकरण पूरी संवेदनशीलता के साथ कराते हैं। महापौर श्रीमती राजपूत ने आगे कहा कि हमारी केन्द्र व राज्य सरकार गरीबों की परम हितैषी सरकार है, जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण शासन द्वारा क्रियान्वित दर्जनोें योजनाएं हैं, जिनसे देश के करोड़ो जरूरतमंद लोग लाभान्वित हो रहे हैं।
    * हर व्यक्ति तक पहुंच रहा शासन प्रशासन
    इस अवसर पर कोरबा जिला कलेक्टर कुणाल दुदावत ने अपने उद्बोधन में कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से हर व्यक्ति तक शासन प्रशासन पहुुंच रहा है, उनकी समस्याओं को दूर कर रहा है, हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होने कहा कि जिले के सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश दिये गये हैं कि शिविरो में प्राप्त सभी आवेदनों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण समयसीमा के अंदर किया जाएं। कलेक्टर श्री दुदावत ने शासन के विभिन्न विभागों की विविध योजनाओं की विस्तार से जानकारी उपस्थित नागरिकों को देते हुये कहा कि वे इन योजनाओं का लाभ उठाने आगे आए। उन्होने बताया कि पूर्व में च्वाईस सेंटर के माध्यम से 100 सेवाओं पर कार्य किया जा रहा था, अब च्वाईस सेंटर में 435 सेवाएं शामिल की गई हैं तथा इन से जुडे़ कार्यो को समयसीमा में पूरा किये जाने के निर्देश दिये गये हैं, यदि समयसीमा में कार्य नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जायेगी।
    * अवैध कार्यो के विरूद्ध लगातार कार्यवाही
    इस मौके पर कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि बेहतर कोरबा-सुरक्षित कोरबा बनाने के लिये हम सभी कार्य कर रहे है तथा हमारी पुलिस अवैध कार्यो के विरूद्ध लगातार कार्यवाही कर रही है, उन्होने शिविर में उपस्थित नागरिकों का आव्हान करते हुये कहा कि कहीं पर अवैध काम हो रहे हैं, नशे का अवैध व्यापार किया जा रहा है, या माताओं-बहनों से छेड़छाड़ की घटना हुई है, तो इसकी तत्काल सूचना हमें उपलब्ध करायें, जिस पर त्वरित कार्यवाही होगी। उन्होने कहा कि कोरबा पुलिस का व्हाट्सअप चैनल भी बनाया गया है, इसमें जो व्यक्ति इच्छुक होंगे उन्हें जोड़ा जायेगा, उन्होने अपील करते हुये कहा कि यदि आप घर व शहर से बाहर जा रहे हैं तो पड़ोसियों व विश्वसनीय व्यक्तियों को बता कर जायें तथा घरों में सी.सी.टी.व्ही. कैमरे अनिवार्य रूप से लगवायें। उन्होने कहा कि मोबाईल गुमने पर सी.ई.आई.आर. पोर्टल में प्रकरण को रजिस्टर करायें ताकि हम आपका मोबाईल ढूंढ़ सकें।
    * जोन कार्यालयों में ही हो रहा जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण
    इस मौके पर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने सुशासन तिहार शिविर के संबंध में अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा आगे कहा कि निगम के सभी जोन कार्यालयों में यह व्यवस्था बनाई गई है कि जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण नियत समयसीमा में किया जाएं, इस हेतु जोन कमिश्नरों को कडे़ निर्देश दिये गये हैं कि वे प्रतिदिन कार्यालयीन दिवसों में दोपहर 02 बजे तक अनिवार्य रूप से जोन कार्यालयों में उपलब्ध रहें, समस्या लेकर पहुंचे नागरिकों की समस्याओं को पूरी गंभीरता के साथ लें, उन्हें रजिस्टर्ड करें तथा नियत समयसीमा के भीतर निराकरण करायें। उन्होने बताया कि विगत वर्ष के सुशासन तिहार शिविरों में 7703 कुल आवेदन प्राप्त हुये थे, जिनमें नगर निगम कोरबा से संबंधित 4876 आवेदन मांग से संबंधित थे, वहीं 663 आवेदन विभिन्न शिकायतों से जुड़े हुये थे, इन सभी का शत-प्रतिशत निराकरण निगम द्वारा किया जा चुका है, वहीं शेष आवेदन विभिन्न विभागों से संबंधित थे, जिन्हें संबंधित विभागों को भेजा गया था। इस मौके पर आयुक्त श्री पाण्डेय ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारी, महापौर की पाती, क्रिएटिव कॉर्नर, आपरेशन वरूण, पी.एम. आवास योजना में प्राप्त उपलब्धि, फेस आफ द मंथ आदि सहित निगम के विभिन्न नवाचारों एवं प्राप्त उपलब्धियों की जानकारी भी शिविर के दौरान दी।
    * हितग्राहियों को प्रदान किये गये योजनाओं के लाभ
    सुशासन तिहार शिविर के आयोजन के दौरान कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को योजनाओ के लाभों से लाभान्वित कराया, इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राही शांतिदेवी गवेल, शशि चौहान, शत्रुहन श्रीवास, पार्वती चौहान, रामप्रवेश गुप्ता को आवासगृहों की चाबी प्रदान की गई, वहीं हितग्राही सुमित्रा सोनी, जमुना बाई, कौशलप्रसाद टंडन, पूजा साहू, रमाशंकर शर्मा को आवासगृह निर्माण के भवन अनुज्ञा पत्र दिये गये। इसी प्रकार हितग्राही जुलेखा बेगम, कार्तिकेय जायसवाल, कांतिबाई, मधु केंवट, अनुराधा दास, रितु देवांगन, संगीता निर्मलकर को राशन कार्ड प्रदान किये गये, वहीं सामाजिक सहायता कार्यक्रम के अंतर्गत हितग्राही शत्रुहन लाल यादव, खेलकुंवर व फुलसिंह को वृद्धावस्था पेंशन एवं रश्मि श्रीवास को इलेक्ट्रानिक व्हीलचेयर प्रदान की गई।
    * शिविर में प्राप्त हुये 379 आवेदन
    शिविर के नोडल अधिकारी अपर आयुक्त विनय मिश्रा व सहायक नोडल अधिकारी एवं उपायुक्त पवन वर्मा ने बताया कि कोरबा जोन कार्यालय में सम्पन्न हुये सुशासन तिहार जनसमस्या निवारण शिविर के दौरानकुल 379 आवेदन प्राप्त हुये, इन प्राप्त आवेदनों में पेयजल, स्ट्रीट लाईट व साफ-सफाई, आधार कार्ड, राशन कार्ड व स्वास्थ्य विभाग से जुडेे़ ऐसे आवेदनों जिनका त्वरित निदान संभव था, का तत्काल निराकरण कराया गया, वहीं विभिन्न मांग व अन्य से संबंधित ऐसे आवेदन जिनका त्वरित निराकरण संभव नहीं था, उनको पंजीकृत कर लिया गया है, जिन पर क्रमशः निराकरण की कार्यवाही की जायेगी।
    * शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्थापित किये गये थे काउंटर
    आज संपन्न सुशासन तिहार शिविर में नगर पालिक निगम कोरबा के साथ-साथ जिले के राजस्व विभाग, खाद्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, आदिवासी विकास विभाग, छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा), उद्यान विभाग, कृषि विभाग, छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण मर्यादित कंपनी, समाज कल्याण विभाग, जिला शहरी विकास अभिकरण, परिवहन विभाग, जिला ई-गवर्नेस आदि सहित अन्य विभागों के काउंटर स्थापित किये गये थे।
    * 11 मई को टी.पी. नगर जोन कार्यालय में
    सुशासन तिहार-2026 के तहत नगर निगम कोरबा द्वारा आयोजित किये जा रहे शिविरों की अगली कड़ी में टी.पी. नगर जोन में 11 मई को, कोसाबाड़ी जोन में 13 मई को, पं. रविशंकर शुक्लनगर जोन में 15 मई को, बालको जोन में 20 मई को, दर्री जोन में 22 मई को तथा सर्वमंगलानगर जोन में 25 मई को सुशासन तिहार शिविर आयोजित किये जायेंगे।

    07 मई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) रोटी बैंक सेवा को मिली नई गति-मिहिर कैवर्थ्य बने “रोटी बैंक सेवा प्रभारी” नियुक्त
    Next Article (कोरबा) दिव्यांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराने सर्वे शुरू

    Related Posts

    (कोरबा) उपमुख्यमंत्री अरुण साव की संवेदनशीलता से दिव्यांग कपिल के चेहरे पर लौटी मुस्कान

    06/03/2026

    (कोरबा) सहकारी समिति से समय पर खाद-बीज मिलने से खेती की तैयारी हुई आसान

    06/03/2026

    (कोरबा) किसान क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासकोरबा (मंथन)

    06/03/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202689 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202680 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202649 Views
    Don't Miss
    कोरबा 06/03/2026

    (कोरबा) उपमुख्यमंत्री अरुण साव की संवेदनशीलता से दिव्यांग कपिल के चेहरे पर लौटी मुस्कान

    * डोंगानाला जनसमस्या निवारण शिविर में आवेदन पर हुई त्वरित कार्रवाई * मौके पर मिली…

    (कोरबा) सहकारी समिति से समय पर खाद-बीज मिलने से खेती की तैयारी हुई आसान

    (कोरबा) किसान क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासकोरबा (मंथन)

    (कोरबा) बरपाली और कोटमेर में जनसमस्या निवारण शिविर आहूत

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.