Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) विश्व पर्यावरण दिवस 2026 पर पीईकेबी एवं पीसीबी में पर्यावरण संरक्षण एवं आजीविका संवर्धन की सराहनीय पहल

    (कोरबा) ‘सजग कोरबा-सतर्क कोरबा’ अभियान के तहत गुंडा और निगरानी बदमाशों की सघन जांच

    (कोरबा) राहगीरों से लेकर ग्रामीणों का सहारा बना मानव सेवा जल केंद्र

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) फल व्यापारियों को मिलेगा स्थाई ठिकाना-सुभाष चौक के पास फलोद्यान में लगेंगी दुकानें
    कोरबा

    (कोरबा) फल व्यापारियों को मिलेगा स्थाई ठिकाना-सुभाष चौक के पास फलोद्यान में लगेंगी दुकानें

    By Vinod Mittal05/07/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) कोरबा शहर में पावर हाउस रोड के बाद घंटाघर-निहारिका क्षेत्र प्रमुख कारोबारी क्षेत्र है। यहां सुबह से रात तक खरीदारी के साथ ही उद्यान, घंटाघर मैदान व चौपाटी में घुमने के लिए लोग पहुंचते हैं। घंटाघर से लेकर निहारिका के बीच सड़क किनारे और निर्धारित पार्किंग में फल दुकानें सजने के कारण लोगों को वाहन खड़ा करने में मशक्कत करनी पड़ती है। इससे न केवल यातायात बाधित होता है, बल्कि दुर्घटनाओं का अंदेशा भी बना रहता है।
    फल मार्केट बनने से मेन रोड चौड़ा होगा और पार्किंग भी खाली हो जाएगी। शहर के घंटाघर क्षेत्र को जाम और अव्यवस्था से मुक्ति दिलाने के लिए नगर निगम की योजना आगे बढ़ रही है। पहले चरण में क्षेत्र में सड़क किनारे व फुटपाथ पर अतिक्रमण कर लगाई गई गुमटियों को बुधवारी बाजार के पास वेंडिंग जोन में शिफ्ट किया गया है। अब घंटाघर चौक से लेकर सुभाष चौक तक सड़कों के किनारे और पार्किंग पर कब्जा जमाए फल विक्रेताओं को हटाया जाएगा। इनके लिए अब सुभाष चौक के पास फल उद्यान में दुकानें बनाई जाएंगी। वेंडिंग जोन की तर्ज पर एक ही जगह पर सुव्यवस्थित दुकानें बनाकर फल विक्रेताओं को दी जाएंगी। इससे सड़क किनारे अतिक्रमण हटने के साथ पार्किंग स्थल खाली हो जाएंगे। वहीं दूसरी ओर फल उद्यान में दुकान बनने से विक्रेताओं को भी सुविधा होगी। उन्हें धूप और बरसात से राहत मिलेगी और व्यापार के लिए एक स्थाई ठिकाना मिल जाएगा। नगर निगम की ओर से पहले ही फल दुकानदारों का सर्वे करा लिया गया है।

    07 मई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) अंचल के व्यस्ततम टी.पी. नगर चौक का खराब ट्रैफिक सिग्नल नहीं सुधरा अब तक
    Next Article (कोरबा) लायंस इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल टी.पी. नगर कोरबा का परीक्षा परिणाम रहा उत्कृष्ट

    Related Posts

    (कोरबा) विश्व पर्यावरण दिवस 2026 पर पीईकेबी एवं पीसीबी में पर्यावरण संरक्षण एवं आजीविका संवर्धन की सराहनीय पहल

    06/06/2026

    (कोरबा) ‘सजग कोरबा-सतर्क कोरबा’ अभियान के तहत गुंडा और निगरानी बदमाशों की सघन जांच

    06/06/2026

    (कोरबा) राहगीरों से लेकर ग्रामीणों का सहारा बना मानव सेवा जल केंद्र

    06/06/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202690 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202680 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202649 Views
    Don't Miss
    कोरबा 06/06/2026

    (कोरबा) विश्व पर्यावरण दिवस 2026 पर पीईकेबी एवं पीसीबी में पर्यावरण संरक्षण एवं आजीविका संवर्धन की सराहनीय पहल

    * 14.52 हेक्टेयर में 36,315 पौधों का रोपण * अब तक 18 लाख से अधिक…

    (कोरबा) ‘सजग कोरबा-सतर्क कोरबा’ अभियान के तहत गुंडा और निगरानी बदमाशों की सघन जांच

    (कोरबा) राहगीरों से लेकर ग्रामीणों का सहारा बना मानव सेवा जल केंद्र

    (कोरबा) अदानी कोरबा पावर लिमिटेड में ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान शुरू-15 जून तक 1500 पौधे लगाने का लक्ष्य

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.