Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) राताखार के जोड़ा पुल के पास नहर में मिली अज्ञात लाश

    (कोरबा) पहाड़ी कोरवा युवती बनी प्रेरणाश्रोत

    (कोरबा) कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) माशिमं 12वीं बोर्ड परीक्षा अंतर्गत उड़नदस्ता को नहीं मिला नकल प्रकरण
    कोरबा

    (कोरबा) माशिमं 12वीं बोर्ड परीक्षा अंतर्गत उड़नदस्ता को नहीं मिला नकल प्रकरण

    By Vinod Mittal02/22/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के परीक्षा केंद्रों में भूगोल और भौतिक शास्त्र का पेपर आयोजित हुआ। परीक्षा के लिए दोनों विषयों के कुल 6291 दर्ज बच्चों में से 6229 विद्यार्थी उपस्थित व 62 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। भौतिक विषय अंतर्गत कुल दर्ज 3696 छात्रों में से 3675 छात्र परीक्षा में शामिल हुए एवं 21 अनुपस्थित रहे। भूगोल विषय के दर्ज 2595 छात्रों में से 2554 छात्र परीक्षा में उपस्थित व 41 अनुपस्थित रहे।
    परीक्षार्थियों ने बताया कि दोनों विषयों के प्रश्नपत्र में पूछे गए सभी प्रश्न आसान थे। छात्रों ने कहा अच्छे अंक मिलेंगे। कुल मिलाकर परीक्षा सिलेबस के अनुरूप रही और छात्रों ने अपनी तैयारी के अनुसार प्रदर्शन किया। सभी केंद्रों में परीक्षा सुबह 9 बजे नियत समय पर शुरू हुई और दोपहर 12.15 बजे समाप्त हुई। कुल 6 टीमों के 30 सदस्यों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उड़नदस्ता को इस दौरान एक भी नकल प्रकरण नहीं मिला। शाम को प्रतिवेदन जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा गया। दोनों विषयों के पेपर सरल थे। सभी प्रश्न सिलेबस से पूछे गए थे और किसी को हल करने में दिक्कत नहीं हुई। कोर्स से बाहर का कोई प्रश्न नहीं था। यूनिट टेस्ट, क्वार्टरली, हाफ ईयरली व प्री-टेस्ट परीक्षा में पूछे गए सवालों के अनुरूप ही प्रश्न आए थे। बच्चों के मन में भौतिक व केमेस्ट्री का जो डर था, पेपर देखकर वह खत्म हो गया। परीक्षा देकर बाहर निकले छात्रों ने बताया कि सुबह पेपर को लेकर मन में घबराहट थी, लेकिन प्रश्नपत्र देखकर दूर हो गई। परीक्षा उम्मीद से ज्यादा आसान रही। कठिन प्रश्नों की ज्यादा तैयारी की थी, लेकिन पेपर में सरल और सिलेबस आधारित प्रश्न पूछे गए।
    * केंद्र के बाहर अभिभावक रहे अधिक तनाव में
    छात्र परीक्षा केंद्र के अंदर पेपर हल कर रहे थे, वहीं दूसरी ओर बच्चों को छोड़ने आए कई माता-पिता पूरे समय केंद्र के बाहर इंतजार करते रहे। बच्चों की परीक्षा का तनाव सबसे अधिक अभिभावकों को महसूस हुआ। कुछ अभिभावकों ने तो अपने बच्चों की परीक्षा के लिए ऑफिस से छुट्टी भी ले रखी थी। बच्चों से परीक्षा की जानकारी लेने के बाद अभिभावकों ने राहत महसूस की।
    * दसवीं के विद्यार्थियों ने लिखा हिंदी का पहला पर्चा
    10वीं बोर्ड की परीक्षा 21 फरवरी, शनिवार से शुरू हुई। पहला पेपर हिंदी का लिखा गया। परीक्षा सुबह 9.15 से 12.15 बजे तक हुई। परीक्षार्थियों को सुबह 9 बजे अपना स्थान ग्रहण कराया गया। 9.05 बजे उत्तरपुस्तिका वितरित की गई। अध्ययन के लिए प्रश्नपत्र सुबह 9.10 बजे मिला और उसे हल करने का समय सुबह 9.15 बजे से प्रारंभ हुआ।

    22 फरवरी / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) युवक को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर
    Next Article (कोरबा) होली त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पुलिस ने शुरू की तैयारी

    Related Posts

    (कोरबा) राताखार के जोड़ा पुल के पास नहर में मिली अज्ञात लाश

    03/31/2026

    (कोरबा) पहाड़ी कोरवा युवती बनी प्रेरणाश्रोत

    03/31/2026

    (कोरबा) कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं

    03/31/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026118 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202646 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202638 Views

    (कोरबा) ट्रांसपोर्ट नगर से पॉम मॉल तक जिला पुलिस-यातायात पुलिस ने की संयुक्त पेट्रोलिंग

    02/10/202632 Views
    Don't Miss
    कोरबा 03/31/2026

    (कोरबा) राताखार के जोड़ा पुल के पास नहर में मिली अज्ञात लाश

    कोरबा (मंथन) कोरबा अंचल के राताखार क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जोड़ा…

    (कोरबा) पहाड़ी कोरवा युवती बनी प्रेरणाश्रोत

    (कोरबा) कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं

    (कोरबा) सम्पत्तिकर संबंधित बडे़ बकायादार की सम्पत्ति की गई सील

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.