Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) सुशासन तिहार अंतर्गत गृहिणी माधुरी को मिला उज्ज्वला गैस कनेक्शन

    (कोरबा) आत्माराम को नई सुविधा मिलने से मछली पालन के कार्य में आएगी तेजी

    (कोरबा) सुशासन तिहार 2026 का शुभारंभ

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) आत्माराम को नई सुविधा मिलने से मछली पालन के कार्य में आएगी तेजी
    कोरबा

    (कोरबा) आत्माराम को नई सुविधा मिलने से मछली पालन के कार्य में आएगी तेजी

    By Vinod Mittal05/01/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * सुशासन तिहार के शिविर में मिला आइस बॉक्स और जाल
    कोरबा (मंथन) सुशासन तिहार के शुभारंभ ने ग्राम छुरी निवासी आत्माराम केवट के जीवन में नई उम्मीदें जगा दी हैं। लंबे समय से मछली पालन से जुड़े आत्माराम को आज जनसमस्या निवारण शिविर में मत्स्य विभाग द्वारा आइस बॉक्स और मछली पकड़ने का जाल प्रदान किया गया। लगभग छह हजार रुपये मूल्य का आइस बॉक्स और दस हजार रुपये का जाल निःशुल्क मिलने पर आत्माराम की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
    आत्माराम केवट कटघोरा विकासखंड के ग्राम छुरी में निवास करते हैं और कई वर्षों से अपने समुदाय के अन्य सदस्यों के साथ कोसगाई दाई मछुआ समिति के माध्यम से मछली पालन करते आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि समिति के तालाब में रोहू, कतला और मृगल प्रजाति की मछलियों का पालन किया जाता है, जिससे प्रति वर्ष लगभग आठ से दस टन तक मछली उत्पादन होता है। मछली बेचने से सभी सदस्यों को निश्चित आय प्राप्त होती है, लेकिन मछली पालन से जुड़ी कई आवश्यक सामग्रियों की खरीद के लिए अक्सर धन की कमी महसूस होती थी।
    इसी बीच सुशासन तिहार के दौरान आयोजित शिविर में मत्स्य विभाग द्वारा आत्माराम का नाम चयनित किया गया। शिविर में उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के हाथों उन्हें आइस बॉक्स और जाल प्रदान किया गया। सामग्री प्राप्त करने के बाद आत्माराम ने कहा कि मछली पकड़ने और उसे सुरक्षित रखने में उन्हें अब काफी आसानी होगी। पहले मछली को ताजा अवस्था में बाजार तक पहुंचाना कठिन हो जाता था, जिससे नुकसान का सामना करना पड़ता था। अब आइस बॉक्स मिलने से पकड़ी गई मछलियों को संरक्षित रखना आसान होगा और बिक्री के समय गुणवत्ता भी बनी रहेगी। इससे उनकी आय में वृद्धि होगी और खर्चों में भी बचत होगी।
    आत्माराम ने भावुक होकर कहा कि सुशासन तिहार जैसे कार्यक्रम वास्तव में ग्रामीण हितग्राहियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाते हैं। पहले जहां छोटे-छोटे साधन जुटाने के लिए महीनों इंतजार करना पड़ता था, वहीं अब शिविरों के माध्यम से समस्याओं का समाधान और आवश्यक सामग्री समय पर उपलब्ध हो रही है।
    मत्स्य विभाग द्वारा ग्राम चोरी की ही वर्षा पति खेराज को भी आइस बॉक्स और मछली पकड़ने का जाल वितरित किया गया। वर्षा ने भी इस सुविधा को अपने मछली पालन कार्य के लिए अत्यंत उपयोगी बताया और सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

    01 मई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) सुशासन तिहार 2026 का शुभारंभ
    Next Article (कोरबा) सुशासन तिहार अंतर्गत गृहिणी माधुरी को मिला उज्ज्वला गैस कनेक्शन

    Related Posts

    (कोरबा) सुशासन तिहार अंतर्गत गृहिणी माधुरी को मिला उज्ज्वला गैस कनेक्शन

    05/01/2026

    (कोरबा) सुशासन तिहार 2026 का शुभारंभ

    05/01/2026

    (कोरबा) डिजिटल जनगणना कार्य का हुआ शुभारंभ

    05/01/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202670 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202647 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202647 Views
    Don't Miss
    कोरबा 05/01/2026

    (कोरबा) सुशासन तिहार अंतर्गत गृहिणी माधुरी को मिला उज्ज्वला गैस कनेक्शन

    कोरबा (मंथन) सुशासन तिहार ने कोरबा जिले के ग्राम धनरास में निवासरत गृहिणी माधुरी के…

    (कोरबा) आत्माराम को नई सुविधा मिलने से मछली पालन के कार्य में आएगी तेजी

    (कोरबा) सुशासन तिहार 2026 का शुभारंभ

    (कोरबा) डिजिटल जनगणना कार्य का हुआ शुभारंभ

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.