Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) चलती ट्रेन में युवक की टॉयलेट की खिड़की से लटकती मिली लाश-जीआरपी कर रही जांच

    (कोरबा) डेंगूनाला पुल के गड्ढे में फंसी बस

    (कोरबा) जिले के 12 से अधिक जलाशयों में 60 से 80 प्रतिशत तक जलभराव

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) नगर पालिका उपाध्यक्ष व उसके पति पर एफआईआर दर्ज-लगभग 25 अन्य ग्रामीण को भी बनाया गया हैं आरोपी
    कोरबा

    (कोरबा) नगर पालिका उपाध्यक्ष व उसके पति पर एफआईआर दर्ज-लगभग 25 अन्य ग्रामीण को भी बनाया गया हैं आरोपी

    By Vinod Mittal06/25/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) कोरबा-पश्चिम बांकीमोंगरा नगर पालिका की उपाध्यक्षा व उनके पति श्रमिक नेता सहित लगभग 25 अन्य ग्रामीण के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। इन पर शासकीय कार्य में बाधा, आर्थिक नुकसान, कर्मचारियों को धमकी, शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुँचाने की धमकी तथा अन्य दंडनीय कृत्यों का आरोप लगाया गया है।
    जानकारी के अनुसार घटनाक्रम 22 जून को प्रातः लगभग 10:30 बजे का बताया जा रहा हैं। जब नगर पालिका उपाध्यक्ष व उसके पति सहित लगभग 25 अन्य व्यक्ति पूर्व सूचना प्रदान कर विभिन्न मांगों व मुद्दों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। आंदोलन का नेतृत्व नगर पालिका उपाध्यक्ष कर रही थीं जो बांकीमोंगरा नगर पालिका की उपाध्यक्षा हैं। इस घटनाक्रम को लेकर प्रबंधन का आरोप है कि “सार्वजनिक क्षेत्र के वृहद उपक्रम कोल् इंडिया की अनुसांगिक कंपनी एसईसीएल बिलासपुर के अधीन कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में स्थापित एवं संचालित खुले मुहाने की गेवरा कोयला परियोजना अंतर्गत बिना किसी वैधानिक अनुमति के जबरन गेवरा परियोजना के खनन क्षेत्र में प्रवेश कर गए। खनन क्षेत्र में प्रवेश करने के पश्चात उक्त सभी व्यक्तियों ने बलपूर्वक एवं गैरकानूनी तरीके से वहाँ संचालित खनन कार्य में हस्तक्षेप किया तथा चल रही मशीनों एवं खनन कार्य को जबरन रुकवा दिया। जब अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उन्हें समझाने का प्रयास किया गया, तब उन्होंने कर्मचारियों धमकी दी तथा शासकीय एवं सार्वजनिक संपति को नुकसान पहुँचाने की धमकी देकर भय एवं अशांति का वातावरण निर्मित किया। इन व्यक्तियों के कृत्य के कारण खदान का कार्य पूर्णतः बाधित हो गया, जिससे एसईसीएल को लगभग ₹50,00,000 (पचास लाख रुपये) का आर्थिक नुकसान हुआ। उनका यह कृत्य न केवल शासकीय कार्य में अवैध बाधा उत्पन्न करने वाला है, बल्कि सार्वजनिक व्यवस्था एवं कानून- व्यवस्था के लिए भी गंभीर खतरा है।”
    जानकारी के अनुसार एफआईआर में दर्ज कराया गया है कि “खनन क्षेत्र एक अत्यंत संवेदनशील एवं प्रतिबंधित कार्यस्थल है, जहाँ बिना अनुमति किसी भी व्यक्ति का प्रवेश निषिद्ध है। उक्त व्यक्तियों द्वारा बिना किसी वैधानिक अनुमति के जबरन खदान क्षेत्र में प्रवेश करना न केवल सुरक्षा नियमों का गंभीर उल्लंघन है, बल्कि इससे किसी भी समय गंभीर दुर्घटना, जनहानि अथवा अन्य अप्रिय घटना घटित होने की प्रबल संभावना उत्पन्न हो सकती थी। यदि उनके इस अवैध कृत्य के दौरान कोई दुर्घटना या जनहानि होती, तो उसके लिए पूर्णतः वही व्यक्ति उत्तरदायी होंगे। उनके इस कृत्य से खदान की सुरक्षा व्यवस्था, कर्मचारियों के जीवन एवं सार्वजनिक हित को गंभीर खतरा उत्पन्न हुआ। भारत सरकार का एक सार्वजनिक उपक्रम है तथा गेवरा परियोजना देश की महत्वपूर्ण कोयला खदानों में से एक है। यहाँ से उत्पादित कोयला देश के विद्युत उत्पादन एवं ऊर्जा सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। वर्तमान समय में, जब देश में ऊर्जा की बढ़ती आवश्यकता को पूरा करने के लिए निरंतर कोयला उत्पादन आवश्यक है, ऐसे समय में जानबूझकर खनन कार्य को बलपूर्वक रोकना केवल एसईसीएल के आर्थिक हितों के विरुद्ध ही नहीं, बल्कि शासकीय कार्य में अवैध बाधा उत्पन्न करना एवं व्यापक जनहित को प्रभावित करने वाला गंभीर कृत्य है।”
    बताया जा रहा हैं की मामले में सुरक्षा निरीक्षक की रिपोर्ट पर उनके विरुद्ध धारा 126(2), 127(2), 3(5)-बीएनएस के तहत दीपका थाना में जुर्म दर्ज किया गया है।

    25 जून /मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) डायरेक्टर टेक्निकल ने मानिकपुर ओपनकास्ट का किया निरीक्षण
    Next Article (कोरबा) एसईसीएल ने थमाया ग्रामीणों को लगभग 50 लाख हर्जाना का कानूनी नोटिस

    Related Posts

    (कोरबा) चलती ट्रेन में युवक की टॉयलेट की खिड़की से लटकती मिली लाश-जीआरपी कर रही जांच

    07/31/2026

    (कोरबा) डेंगूनाला पुल के गड्ढे में फंसी बस

    07/31/2026

    (कोरबा) जिले के 12 से अधिक जलाशयों में 60 से 80 प्रतिशत तक जलभराव

    07/31/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026139 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 07/31/2026

    (कोरबा) चलती ट्रेन में युवक की टॉयलेट की खिड़की से लटकती मिली लाश-जीआरपी कर रही जांच

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के रहने वाले युवक का शव बीना रेलवे स्टेशन पर पुष्पक…

    (कोरबा) डेंगूनाला पुल के गड्ढे में फंसी बस

    (कोरबा) जिले के 12 से अधिक जलाशयों में 60 से 80 प्रतिशत तक जलभराव

    (कोरबा) सामुदायिक मंच का काम पूर्ण नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश-आयोजन को लेकर बढ़ी चिंता

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.