कोरबा (मंथन) कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कोरबा से दी गयी अधिकृत जानकारी के अनुसार छ.ग. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 42 एवं छत्तीसगढ़ पंचायत निर्वाचन नियम 1995 के नियम 18 द्वारा एवं छ.ग. नगर पालिका अधिनियम 1961 (क्रमांक 37 सन् की धारा 32) नियम 4, 5, 6 में निहित प्रावधान अनुसार नगर पालिका/पंचायतों के उप निर्वाचन-2026 कराये जाने हेतु निर्वाचक नामावली तैयार करने हेतु जारी कार्यक्रम अनुसार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन 13 अप्रेल को किया जाकर दावा/आपत्ति का निराकरण 27 अप्रैल को किया गया।
दावा/आपत्ति निराकरण पश्चात् 05 मई को कोरबा जिले के नगर पालिका परिषद दीपका के वार्ड क्रमांक 15 में पार्षद पद एवं विकासखण्ड-कोरबा के ग्राम पंचायत- बेला-2पंच, चचिया-1पंच, खोड्डल-3पंच, जिल्गा-1पंच, अखरापाली-1पंच, रजगामार-1पंच, विकासखण्ड-करतला के ग्राम पंचायत- लबेद-1पंच, केराकछार-1पंच, सलिहाभांठा-1सरपंच, घांठाद्वावारी-1पंच, बरकोना-1पंच, एवं जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 24 हेतु उमरेली, अमलडीहा, सुखरीकला, सुखरीखुर्द, विकासखण्ड-कटघोरा के ग्राम पंचायत कसईपाली-1पंच, मोहनपुर-1, झाबर-1, विकासखण्ड-पाली के ग्राम पंचायत-जोरहाडबरी-2पंच, भलपहरी-1पंच, मुढ़ाली-1पंच, पोड़ी-11पंच एवं जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक-15 हेतु लाफा, रामाकछार, जेमरा, रतखण्डी एवं विकासखण्ड-पोड़ीउपरोड़ा के ग्राम पंचायत- अमलडीहा-1पंच, पोड़ीखुर्द-1पंच, घोंसरा-1पंच, दर्राभांठा-1पंच, मानिकपुर-1पंच, रावा-1पंच, पोड़ी गासाई-1पंच, जामकछार-1पंच बैरा-1पंच एवं जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 18 हेतु बिंझरा, मल्दा भांवर का उप निर्वाचन-2026 के लिए फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन किया गया।
05 मई / मंथन मित्तल



