Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) पुलिस लाइन में मिले बेहद जहरीले घोड़ा करैत सर्प से मचा हड़कंप

    (कोरबा) ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी किए गए निलंबित

    (कोरबा) विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मे. सर्वमंगला इंटरप्राईजेस का होगा लोकार्पण

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) कृषक उन्नति योजना से बदली ग्राम कछार के कृषक की तकदीर
    कोरबा

    (कोरबा) कृषक उन्नति योजना से बदली ग्राम कछार के कृषक की तकदीर

    By Vinod Mittal09/16/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * शासकीय योजनाओं का मिला संबल
    * 50 से बढ़कर 80 क्विंटल धान का किया उत्पादन-विक्रय
    कोरबा (मंथन) कोरबा ब्लॉक के ग्राम कछार निवासी कृषक आनंद सिंह कंवर के लिए खेती अब केवल आजीविका का साधन नहीं, बल्कि आर्थिक मजबूती और आत्मनिर्भरता का माध्यम बन गई है। लगभग 6 एकड़ कृषि भूमि पर धान की खेती करने वाले आनंद सिंह बताते हैं कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों के हित में संचालित योजनाओं और समय पर मिलने वाली आर्थिक सहायता ने खेती के प्रति उनका भरोसा और उत्साह दोनों बढ़ाया है।
    कृषक आनंद सिंह बताते हैं कि वे मुख्य रूप से धान की खेती करते हैं। सरकार द्वारा किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के साथ कृषक उन्नति योजना के माध्यम से मिलने वाली अतिरिक्त सहायता ने खेती को अधिक लाभकारी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने बताया कि प्रति क्विंटल धान पर 3100 रुपये मिलने से किसानों को उनकी मेहनत का बेहतर प्रतिफल मिल रहा है। इससे कृषि कार्यों में निवेश करने और उत्पादन बढ़ाने का हौसला भी बढ़ा है।
    मेहनत और शासकीय सहयोग का असर कृषक आनंद सिंह की खेती में साफ दिखाई देता है। पिछले वर्ष उन्होंने 50 क्विंटल धान की बिक्री की थी, जबकि इस वर्ष उन्होंने 80 क्विंटल धान बेचकर अपनी कृषि आय में उल्लेखनीय वृद्धि की है। उन्होंने प्राप्त राशि का उपयोग केवल घरेलू जरूरतों में ही नहीं किया, बल्कि खेती को और बेहतर बनाने में भी लगाया। खेतों में सिंचाई सुविधा को मजबूत करने के लिए उन्होंने मोटर पंप खरीदा है। इससे फसलों को समय पर पानी उपलब्ध कराने में मदद मिल रही है और भविष्य में उत्पादन बढ़ने की उम्मीद भी है।
    कृषक आनंद सिंह धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं को भी किसानों के लिए उपयोगी बताते हैं। उनका कहना है कि खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा का ध्यान रखा जाता है, जिससे धान बेचने की प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक सरल और सुगम हुई है। उचित मूल्य पर धान की खरीदी और योजनाओं के माध्यम से मिलने वाली सहायता से किसानों को अपनी मेहनत का लाभ मिल रहा है।
    उन्होंने बताया कि कृषक सम्मान निधि जैसी योजनाओं ने भी किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। समय-समय पर मिलने वाली सहायता से खेती से जुड़े छोटे-बड़े खर्चों को पूरा करने में मदद मिलती है और किसान बिना अतिरिक्त आर्थिक दबाव के अपने कृषि कार्य को आगे बढ़ा सकते हैं।
    आनंद सिंह एक प्रगतिशील किसान के रूप में आगे बढ़ रहे हैं और उनकी सफलता ग्राम कछार सहित जिले के अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणा बन रही है।

    16 सितंबर / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) पीएम-किसान सम्मान निधि से बदली कृषक छत्रपाल सिंह की जिंदगी
    Next Article (कोरबा) सेवा संकल्प अभियान तैयारियों की उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने की समीक्षा

    Related Posts

    (कोरबा) पुलिस लाइन में मिले बेहद जहरीले घोड़ा करैत सर्प से मचा हड़कंप

    09/16/2026

    (कोरबा) ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी किए गए निलंबित

    09/16/2026

    (कोरबा) विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मे. सर्वमंगला इंटरप्राईजेस का होगा लोकार्पण

    09/16/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/16/2026

    (कोरबा) पुलिस लाइन में मिले बेहद जहरीले घोड़ा करैत सर्प से मचा हड़कंप

    * जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू कोरबा (मंथन) कोरबा पुलिस लाइन में 15 सितंबर…

    (कोरबा) ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी किए गए निलंबित

    (कोरबा) विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मे. सर्वमंगला इंटरप्राईजेस का होगा लोकार्पण

    (कोरबा) दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण एवं दिव्यांगता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने जनपदवार शिविरों का आयोजन

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.