* रिश्ते में मामा भांजे को लिया चपेट में
* मामा की मृत्यु, भांजा गंभीर घायल
कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में एक वाहन चालक ने एक स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें सवार मामा ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि नाबालिग भांजा गंभीर घायल बताया जा रहा हैं। उसे इलाज के लिए अस्पताल दाखिल कराया गया है। मामले में पुलिस ने दुर्घटनाकारित वाहन की पतासाजी शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार दर्री थानांतर्गत श्यामनगर लाटा में परिवार सहित निवासरत युवक नाबालिग भांजा प्रत्यांशु नागेशिया के साथ घूमने के लिए दर्री डेम के लिए निकला था। वे एनटीपीसी गेट नंबर 2 के समीप पहुंचे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन के चालक ने उनकी स्कूटी को चपेट में ले लिया। वाहन की चपेट में आने से स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें सवार प्रदीप कुमार नामक व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि भांजा प्रत्यांशु गंभीर घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया।
हादसे की जानकारी होने पर लोग भारी संख्या में मौके पर एकत्रित हो गए। घटना की सूचना पुलिस को देते हुए घायल नाबालिग को इलाज के लिए एनटीपीसी के विभागीय अस्पताल में दाखिल कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई उपरांत मृतक के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मामले में पुलिस दुर्घटनाकारित वाहन और चालक की पतासाजी कर रही है।
02 अप्रैल / मंथन मित्तल



