Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) राष्ट्रीय राजमार्ग-130 पर तीन वाहन भिड़े आपस में- लगभग 4 घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग-130 रहा जाम रहा

    (कोरबा) ग्राम कोराई में कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत की गयी कार्यवाही

    (कोरबा) ग्राम लेमरू में झरने के पास भालू ने बच्चो पर किया हमला-13 वर्षीय बच्चे को बनाया निशाना

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता-2026 संपन्न
    कोरबा

    (कोरबा) जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता-2026 संपन्न

    By Vinod Mittal05/14/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
    कोरबा (मंथन) कोरबा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता-2026 का आयोजन पुराना बस स्टैंड स्थित गीतांजली भवन में उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर संजू देवी राजपूत उपस्थित रहीं। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभागियों ने योग की विविध विधाओं में शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
    कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के तैल चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके बाद छत्तीसगढ़ योगसना भारत के अध्यक्ष एवं पतंजलि युवा भारत के राज्य प्रभारी जयंत भारती ने प्रतियोगिता की रूपरेखा और योग के महत्व पर प्रकाश डाला। मोटिवेशनल स्पीकर नूतन विश्कर्मा ने बच्चों को योग के प्रति प्रेरित करते हुए कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक संतुलन और आत्मविश्वास भी बढ़ाता है।
    प्रतियोगिता में 50 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने हैंड बैलेंस, आर्टिस्टिक सिंगल, बैक बैंडिंग, ट्विस्ट बैंडिंग और ट्रेडिशनल योग जैसी विभिन्न श्रेणियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार के साथ प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि महापौर संजू देवी राजपूत ने अपने संबोधन में कहा कि योग का महत्व प्राचीन काल से चला आ रहा है। ऋषि-मुनियों ने योग को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाया था और आज आधुनिक विज्ञान भी योग को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद प्रभावी मानता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में योग को वैश्विक पहचान मिली है और आज पूरा विश्व 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाता है।
    विशिष्ट अतिथि नरेंद्र देवांगन ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में योग हर आयु वर्ग के लिए जरूरी हो गया है। नियमित योग से मन, शरीर और आत्मा का संतुलन बना रहता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ युवा प्रतिभाओं को मंच भी प्रदान करते हैं।
    प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों में प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 10 से 14 वर्ष वर्ग में उज्ज्वल ने हैंड बैलेंस, आदित्य कुमार ने आर्टिस्टिक सिंगल और स्पर्श ने बैक बैंडिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 14 से 18 वर्ष वर्ग में आर्या ने प्रथम स्थान हासिल किया। पुरुष वर्ग में सौरभ प्रथम और सात्विक द्वितीय रहे। महिला वर्ग की फारवर्ड बैंडिंग प्रतियोगिता में सृधा प्रथम, हर्षिता द्वितीय और आर्या तृतीय रहीं। ट्विस्ट बैंडिंग पुरुष वर्ग में सौरभ तथा महिला वर्ग में सृधा ने पहला स्थान प्राप्त किया। 18 से 28 वर्ष वर्ग की ट्रेडिशनल प्रतियोगिता में नीतू प्रथम, नेहा द्वितीय, श्रुति तृतीय, रिद्धि चतुर्थ और कनिका पंचम रहीं। फारवर्ड बैंडिंग में नीतू प्रथम, अदिति द्वितीय और कुमकुम तृतीय स्थान पर रहीं। ट्विस्ट बैंडिंग में कनिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ट्रेडिशनल श्रेणी में नेहा प्रथम, कुमकुम द्वितीय, श्रुति तृतीय, आशी अग्रवाल चतुर्थ और अदिति पंचम रहीं। 28 से 35 वर्ष वर्ग में महिला श्रेणी से शिखा प्रथम, फुलेश्वरी द्वितीय और पूजा भारती तृतीय रहीं, जबकि पुरुष वर्ग में गितेश्वर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 35 से 45 वर्ष वर्ग में पारुल सरकार तथा 45 से 55 वर्ष वर्ग में कंचन जायसवाल ने प्रथम स्थान हासिल किया।
    कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका ईश्वरी धीवर, शर्मिला नायक, सीमा सिंह, सुंदरमोती पटेल, सविता सोनी, सीमा पटेल और भारती नागवंशी ने निभाई। आयोजन को सफल बनाने में भरत अग्रवाल, डॉ. अक्षय कश्यप, मानूराम मांझी, हेमलता मांझी, प्रज्ञा मांझी और महाबीर चंद्रा सहित कई लोगों का विशेष सहयोग रहा। कोरबा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल, सचिव संजय कुर्मवंशी, कम्पिटिशन डायरेक्टर सचिन विश्कर्मा, कोषाध्यक्ष इंद्रानारायण जायसवाल, कम्पिटिशन मैनेजर दुर्गेश राठौर, टेक्निकल प्रभारी राकेश साहू, सदस्य विंद्रा चौहान, दुर्गेश तिवारी, सह सचिव विनीता दीक्षित, योगेश साहू, राहुल खरे और सुनील अग्रवाल के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

    14 मई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) लगभग 42 लाख के रेलवे खंभों की चोरी का हुआ सनसनीखेज खुलासा-दो निगरानी बदमाश गिरफ्तार
    Next Article (कोरबा) 16 मई को ग्राम लेमरू के जनसमस्या निवारण शिविर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अल्प अवधि दौरा संभावित

    Related Posts

    (कोरबा) राष्ट्रीय राजमार्ग-130 पर तीन वाहन भिड़े आपस में- लगभग 4 घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग-130 रहा जाम रहा

    09/21/2026

    (कोरबा) ग्राम कोराई में कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत की गयी कार्यवाही

    09/21/2026

    (कोरबा) ग्राम लेमरू में झरने के पास भालू ने बच्चो पर किया हमला-13 वर्षीय बच्चे को बनाया निशाना

    09/21/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/21/2026

    (कोरबा) राष्ट्रीय राजमार्ग-130 पर तीन वाहन भिड़े आपस में- लगभग 4 घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग-130 रहा जाम रहा

    * एक वाहन चालक हुआ घायल कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के जटगा चौकी क्षेत्र अंतर्गत…

    (कोरबा) ग्राम कोराई में कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत की गयी कार्यवाही

    (कोरबा) ग्राम लेमरू में झरने के पास भालू ने बच्चो पर किया हमला-13 वर्षीय बच्चे को बनाया निशाना

    (कोरबा) सेप्टिक टैंक से मिला महिला का सड़ा-गला शव

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.