कोरबा (मंथन) श्रमिक संगठन ने खदान क्षेत्र में कोयला कामगारों के विभिन्न लंबित समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर दीपका महाप्रबंधक कार्यालय में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। संगठन पदाधिकारियों ने बताया कि दीपका प्रबंधन से मौखिक और लिखित चर्चा के दौरान समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन का निर्णय लिया था। संगठन की ओर से 21 सूत्रीय मांग पत्र प्रस्तुत करते हुए कर्मचारियों व ठेका श्रमिकों की समस्याओं के जल्द निराकरण की मांग की गई।
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में संगठन पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य और ठेका श्रमिक शामिल हुए। इस दौरान क्षेत्रीय जेसीसी सदस्य अजय राठौर, क्षेत्रीय वेलफेयर सदस्य गया प्रसाद चंद्रा, क्षेत्रीय सुरक्षा समिति सदस्य प्रदीप महतो, परियोजना अध्यक्ष दिलीप कुमार, परियोजना सचिव संतोष कुमार पटेल, कैंटीन कमेटी सदस्य रनजी सामेल, कोषाध्यक्ष भारत लाल साहू सहित अन्य पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। ठेका श्रमिकों की ओर से अध्यक्ष सुनील नायक, सचिव टीकाराम पटेल, कोषाध्यक्ष गजाधर राठौर सहित अन्य कई श्रमिक आंदोलन में सम्मिलित हुए।
11 मई / मंथन मित्तल



