Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) नशा जीवन को खोखला कर देता है : कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन

    (कोरबा) दो जगह आग बिजली खंभे के लाइन बॉक्स और ट्रांसफार्मर में हुआ शॉर्ट सर्किट-घंटों गुल रही बिजली

    (कोरबा) बालको परिक्षेत्र में मनाया गया वन महोत्सव

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) श्वान द्वारा काटने का इलाज नहीं कराने पर लगभग 7 साल बाद रैबीज संक्रमण से मृत्यु
    कोरबा

    (कोरबा) श्वान द्वारा काटने का इलाज नहीं कराने पर लगभग 7 साल बाद रैबीज संक्रमण से मृत्यु

    By Vinod Mittal05/02/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * मृतक के संपर्क में आए आधा दर्जन लोगों का किया गया उपचार
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के कोतवाली अंतर्गत रामसागर पारा में रैबीज संक्रमण से एक युवक की श्वान काटने के लगभग सात साल पश्चात मृत्यु हो गयी, जबकि उसके संपर्क में आए नाते रिश्तेदार सहित आधे दर्जन लोगों को एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगाया गया है।
    जानकारी के अनुसार कोतवाली अंतर्गत रामसागर पारा में निवासरत परिवार रोजी मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते आ रहे थे। साल 2019 में व्यक्ति रोजी मजदूरी के लिए गया हुआ था। इसी दौरान उस पर आवारा श्वान ने हमला कर दिया। वह श्वान के हमले से घायल हो गया। उसने श्वान के हमले को मामूली समझ नजरअंदाज कर दिया। उसने इलाज कराना भी मुनासिब नही समझा। वह कुछ दिनों बाद घाव के भर जाने से निश्चिंत हो गया। उसे और उसके परिजनों को इस बात का जरा भी आभास नही था कि श्वान के काटने का असर 6-7 साल बाद होगा, लेकिन ऐसा ही हुआ। उसकी तबीयत 25 अप्रैल को अचानक बिगड़ गई। उसे सांस लेने मे तकलीफ होने लगी। वह हवा, पानी और आग को देख घबराने लगा। उसने श्वान की तरह व्यवहार करना शुरू कर दिया। जिससे परिजनों को चिंता सताने लगी। वे आनन-फानन में उसको इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए, जहां से परिजन प्राथमिक उपचार के पश्चात घर ले आए। उसकी हालत 29 अप्रैल को पुनः बिगड़ गई। उसे पुन: मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सको ने सघन उपचार के लिए उसको हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजन युवक को एम्बुलेंस से बिलासपुर ले जा रहे थे। इसी दौरान बलौदा के समीप उसके शरीर में हरकत दिखाई नही दी। एम्बुलेंस के महिला स्वास्थ्य कर्मी ने जांच पड़ताल की तो युवक की सांसें थम चुकी थी। उसे तत्काल रास्ते से ही मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। अस्पताल में चिकित्सको ने परीक्षण उपरांत युवक को मृत घोषित कर दिया। चूंकि युवक की मौत रैबीज से संक्रमित होने के कारण हुई थी, लिहाजा डॉक्टरों ने हिस्ट्री खंगालना शुरू कर दिया। इस दौरान नाते रिश्तेदार सहित आधे दर्जन लोगों के मृतक के संपर्क में आने की बातें सामने आई। डॉक्टरों ने तत्काल संपर्क में आए लोगों को एंटी रैबीज का डोज दे दिया, जिससे संक्रमण का खतरा टल गया है।
    हालांकि अस्पताली मेमो मिलने पर पुलिस ने वैधानिक कार्यवाही की है। बताया जा रहा है कि रैबिज वायरस सीमित दिनों तक जीवित रहता है। श्वान के काटने पर रैबीज का असर कुछ समय बाद दिखाई देने लगता है, जबकि युवक की मौत साल साल बाद हुई है। जिसने चिकित्सको को भी चौंका दिया है। संभावना जताई जा रही है कि हाल के दिनों में युवक रैबीज से संक्रमित हुआ होगा।

    02 मई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) मजदूर दिवस के अवसर पर विभिन्न मुद्दों को लेकर बीएमएस ने सौंपा ज्ञापन
    Next Article (कोरबा) पुलिस विभाग 15 दिन में करेगा पासपोर्ट का भौतिक सत्यापन-आईजी ने दिए निर्देश

    Related Posts

    (कोरबा) नशा जीवन को खोखला कर देता है : कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन

    08/02/2026

    (कोरबा) दो जगह आग बिजली खंभे के लाइन बॉक्स और ट्रांसफार्मर में हुआ शॉर्ट सर्किट-घंटों गुल रही बिजली

    08/02/2026

    (कोरबा) बालको परिक्षेत्र में मनाया गया वन महोत्सव

    08/02/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026140 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 08/02/2026

    (कोरबा) नशा जीवन को खोखला कर देता है : कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन

    * प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का शुभारंभ…

    (कोरबा) दो जगह आग बिजली खंभे के लाइन बॉक्स और ट्रांसफार्मर में हुआ शॉर्ट सर्किट-घंटों गुल रही बिजली

    (कोरबा) बालको परिक्षेत्र में मनाया गया वन महोत्सव

    (कोरबा) हाई और हायर सेकेंडरी कक्षा के मेधावी छात्रों को दी प्रोत्साहन राशि

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.