* अतिक्रमण कर लगे ठेले और बेतरतीब खड़े वाहन जाम का प्रमुख कारण
कोरबा (मंथन) कोरबा शहर के व्यस्तम क्षेत्रों में शामिल सुनालिया सर्कल की सड़क हर दिन शाम होते ही जाम की गिरफ्त में आ जाती है। हालात ऐसे बन जाते हैं कि चंद मिनट की दूरी तय करने में लोगों को लंबा इन्तजार करना पड़ता है। कई बार जाम में फंसने के बाद वाहनों का पीछे लौटना भी मुश्किल हो जाता है। यह स्थिति किसी आकस्मिक कारण से नहीं, बल्कि रोजमर्रा की समस्या बन चुकी है। बावजूद इसके यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के लिए न तो कोई ठोस योजना नजर आती है।
सड़क पर अतिक्रमण कर लगे ठेले और बेतरतीब खड़े वाहन जाम को और विकराल बना रहे हैं, लेकिन इन पर नियंत्रण के नाम पर महज औपचारिकताएं ही की जा रही हैं। शारदा विहार तिराहा से लेकर सुनालिया चौराहा तक यातायात का दबाव अत्यधिक रहता है। जिससे रोज जाम की स्थिति निर्मित हो रही हैं।
05 जून /मंथन मित्तल



