Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल कोरबा द्वारा जिला चिकित्सालय में शिशु किट का किया गया वितरण

    (कोरबा) एनटीपीसी-कोरबा बना देश का अग्रणी पावर स्टेशन

    (कोरबा) मन की बात का सामूहिक श्रवण किया भाजपा कार्यकर्ताओं ने

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) महाशिवरात्रि के अवसर पर शिवालयों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
    कोरबा

    (कोरबा) महाशिवरात्रि के अवसर पर शिवालयों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    By Vinod Mittal02/15/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * कनकेश्वर से कपिलेश्वर तक उमड़ा जनसैलाब
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में महाशिवरात्रि का पर्व अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। कनकी स्थित कनकेश्वर धाम में अर्द्धरात्रि से ही शिवालयों में भक्तों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं और सुबह होते-होते पूरा वातावरण “हर हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा। कनकेश्वर धाम, कपिलेश्वरनाथ महादेव मंदिर, नर्वदेश्वर महादेव सहित जिले के सभी प्रमुख शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता पूरे दिन लगा रहा। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना की।
    महाशिवरात्रि के अवसर पर भक्तों ने बेलपत्र, धतूरा, दूध, दही, शहद और गंगाजल से भगवान भोलेनाथ का विशेष अभिषेक किया। मंदिरों में “ओम नमः शिवाय” के मंत्रोच्चार के बीच लगातार रुद्राभिषेक और पूजा-अर्चना का क्रम चलता रहा। कई जगह भंडारे का भी आयोजन हुआ।
    दिनभर मंदिर परिसरों में भजन मंडलियों द्वारा शिव भजनों और कीर्तन का आयोजन किया गया। शिव तांडव स्तोत्र, महामृत्युंजय मंत्र और शिव आराधना के भजनों ने भक्तों को भक्ति में सराबोर कर दिया। श्रद्धालु नृत्य-कीर्तन करते हुए भगवान शिव की भक्ति में लीन दिखाई दिए।
    कनकेश्वर धाम में कोरबा कांवरिया संघ द्वारा श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जहां महाप्रसाद वितरण किया गया। भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर सेवा कार्य में भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर पूरे जिले में आस्था, भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला।

    15 फरवरी / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) मुक्तिधाम में की गयी भगवान शंकर की 15 फीट ऊंची मूर्ति स्थापित
    Next Article (कोरबा) पाली महोत्सव-2026 में संगीत और भक्ति का दिखा अनोखा संगम

    Related Posts

    (कोरबा) महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल कोरबा द्वारा जिला चिकित्सालय में शिशु किट का किया गया वितरण

    03/30/2026

    (कोरबा) एनटीपीसी-कोरबा बना देश का अग्रणी पावर स्टेशन

    03/30/2026

    (कोरबा) मन की बात का सामूहिक श्रवण किया भाजपा कार्यकर्ताओं ने

    03/30/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/202669 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202646 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202638 Views

    (कोरबा) ट्रांसपोर्ट नगर से पॉम मॉल तक जिला पुलिस-यातायात पुलिस ने की संयुक्त पेट्रोलिंग

    02/10/202632 Views
    Don't Miss
    कोरबा 03/30/2026

    (कोरबा) महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल कोरबा द्वारा जिला चिकित्सालय में शिशु किट का किया गया वितरण

    * 100 बच्चों को मिली सहायता कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में संचालित सेवा कार्यो में…

    (कोरबा) एनटीपीसी-कोरबा बना देश का अग्रणी पावर स्टेशन

    (कोरबा) मन की बात का सामूहिक श्रवण किया भाजपा कार्यकर्ताओं ने

    कोरबा) झोराघाट पिकनिक स्पॉट मार्ग पर पलटा बेकाबू ट्रैक्टर-बाल-बाल बचे लोग

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.