Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) खेल-खेल में 10 साल की मासूम की हुई मृत्यु

    (कोरबा) इंदिरा स्टेडियम में 7 अगस्त को भाला फेंक स्पर्धा आहूत

    (कोरबा) आश्रम शाला के शिक्षक नशे में धुत घूमते पाए गए ग्राम में

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) महंगाई के खिलाफ सीपीआई ने किया प्रदर्शन-कलेक्टर के माध्यम से पीएम-सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
    कोरबा

    (कोरबा) महंगाई के खिलाफ सीपीआई ने किया प्रदर्शन-कलेक्टर के माध्यम से पीएम-सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

    By Vinod Mittal06/07/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के राष्ट्रीय आह्वान पर जिला इकाई द्वारा आईटीआई तानसेन चौक पर धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, बिजली दरों व अन्य आवश्यक वस्तुओं की बेतहाशा मूल्यवृद्धि के विरोध में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता, किसान, मजदूर व आमजन सड़कों पर उतरे और केंद्र-राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
    धरना-प्रदर्शन के उपरांत जिला सचिव पवन कुमार वर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के बाद भी आम जनता महंगाई की भयावह मार झेल रही है। 2014 में जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 105-108 डॉलर प्रति बैरल था तब पेट्रोल 71 रु और डीजल 55 रु था। आज 2026 में कच्चा तेल घटकर 92-97 डॉलर पर आ गया है, लेकिन पेट्रोल 102-111 रु और डीजल 97-104 रु प्रति लीटर बिक रहा है। यह साबित करता है कि मूल्यवृद्धि अंतरराष्ट्रीय कारणों से नहीं, बल्कि सरकार की कर वसूली और कॉरपोरेट मुनाफे को प्राथमिकता देने की नीति का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल, एलपीजी, बिजली दरों में तत्काल कमी व उत्पाद शुल्क/वैट में कटौती की जाए। स्मार्ट मीटर योजना वापस हो, बिजली बिलों पर रोक लगे। विद्युत वितरण के निजीकरण पर पूर्ण रोक लगाई जाए। रेलवे के 30,000 पद समाप्त करने का आदेश वापस हो, खाली पदों पर भर्ती हो। मनरेगा में 200 दिन काम व 700 रु प्रतिदिन मजदूरी तय हो। 55 प्लस किसानों, मजदूरों, विधवा, परित्यक्ता, दिव्यांगों को 10,000 रु प्रतिमाह पेंशन दिया जाए। इसके अलावा अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा है।
    इस अवसर पर कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, जिला परिषद सदस्य वरिष्ठ एन.के. दास, श्याम बिहारी बनाफर, लालमन सिंह, सुनील सिंह, सुग्रीव यदि, रामू केवट, नरेश खुटे, अजीत सिंह, विजयलक्ष्मी चौहान, सरिता चौहान, रीमा तिवारी, उषा वर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।

    07 जून / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) विश्व पर्यावरण दिवस पर अमृत सरोवर स्थल में किया गया पौधरोपण
    Next Article (कोरबा) तीन दिवसीय “सोलर मेला 2026” रविवार 7 जून से आहूत

    Related Posts

    (कोरबा) खेल-खेल में 10 साल की मासूम की हुई मृत्यु

    08/04/2026

    (कोरबा) इंदिरा स्टेडियम में 7 अगस्त को भाला फेंक स्पर्धा आहूत

    08/04/2026

    (कोरबा) आश्रम शाला के शिक्षक नशे में धुत घूमते पाए गए ग्राम में

    08/04/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026140 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 08/04/2026

    (कोरबा) खेल-खेल में 10 साल की मासूम की हुई मृत्यु

    * भाई को हंसाने कर रही थी मजाक * गले में गमछा कसने से हुई…

    (कोरबा) इंदिरा स्टेडियम में 7 अगस्त को भाला फेंक स्पर्धा आहूत

    (कोरबा) आश्रम शाला के शिक्षक नशे में धुत घूमते पाए गए ग्राम में

    (कोरबा) पत्नी पर कमेंट करने पर मित्र को जिंदा जलाने की कोशिश का आरोप

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.