Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) खेल-खेल में 10 साल की मासूम की हुई मृत्यु

    (कोरबा) इंदिरा स्टेडियम में 7 अगस्त को भाला फेंक स्पर्धा आहूत

    (कोरबा) आश्रम शाला के शिक्षक नशे में धुत घूमते पाए गए ग्राम में

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) खुटाकुड़ा-घिनारा सड़क निर्माण से बदलेगी क्षेत्र की तस्वीर-विधायक फूलसिंह राठिया
    कोरबा

    (कोरबा) खुटाकुड़ा-घिनारा सड़क निर्माण से बदलेगी क्षेत्र की तस्वीर-विधायक फूलसिंह राठिया

    By Vinod Mittal05/12/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के रामपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत वनांचल इलाके के ग्रामीणों के लिए बड़ी सौगात के रूप में खुटाकुड़ा से घिनारा तक प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन संपन्न हुआ। लगभग 4.5 किलोमीटर लंबी एवं करीब 5 करोड़ रुपये लागत की इस सड़क परियोजना का भूमि पूजन क्षेत्रीय विधायक फूलसिंह राठिया के कर कमलों द्वारा ग्राम खुटाकुड़ा एवं सुवरलोट चौक बोरई नाला के पास किया गया।
    राज्य में भाजपा की सरकार भले पहले भी रही हो, लेकिन रामपुर विधानसभा क्षेत्र में जिस गति से विकास कार्य देखने को मिल रहे हैं, वैसा माहौल क्षेत्रवासियों के अनुसार पहले कभी नजर नहीं आया। विधायक फूल सिंह राठिया के कार्यकाल में लगातार सड़क, पुल-पुलिया, शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण सुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों तक विकास की पहुंच बनी है। लंबे समय से बदहाल सड़क और बरसात में आवागमन की समस्या झेल रहे ग्रामीणों के लिए यह सौगात किसी सपने के पूरे होने से कम नहीं मानी जा रही है।
    ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व के कई कार्यकालों में यह मांग सिर्फ कागजों तक सीमित रही, लेकिन विधायक फूलसिंह राठिया ने इसे गंभीरता से लेते हुए स्वीकृति दिलाकर जमीन पर उतारने का काम किया। ग्रामीणों ने कहा कि यही वजह है कि क्षेत्र में आज विधायक के प्रति लोगों का विश्वास और समर्थन लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। वनांचल और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रहे विकास कार्यों से यह संदेश साफ दिखाई दे रहा है कि रामपुर विधानसभा अब केवल आश्वासनों की राजनीति नहीं, बल्कि धरातल पर विकास की पहचान बनती जा रही है। सड़क निर्माण से खुटाकुड़ा, सुवरलोट, नवापारा और घिनारा सहित आसपास के गांवों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी, वहीं शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों को भी नया विस्तार मिलेगा।
    भूमि पूजन कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की भारी उपस्थिति ने यह भी दर्शाया कि क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर लोगों में उत्साह और भरोसा दोनों बढ़ा है। कार्यक्रम में सरपंच संघ करतला इकाई अध्यक्ष रामेश्वर राठिया, नवापारा सरपंच छत्रपाल सिंह, सुवरलोट सरपंच तेजस्वरी राठिया, घिनारा उपसरपंच हेमंत सिंह राठिया, नवापारा उपसरपंच दिला दास महंत, शेखर यादव, धरमलाल प्रजापति, विजय पटेल, अभिषेक राठिया, रवि प्रजापति, मछंदर सिंह, लाखन सिंह, हरी देवनारायण, मनमोहन सिंह, संतोषी राठिया (पूर्व सरपंच), नरेश राठिया, कृष्ण कुमार प्रजापति, मुरारी लाल, धना राम राठिया, कंसु राम राठिया एवं गोरे लाल राठिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

    12 मई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) बालको पुलिस ने नई पहल करते हुए 300 ग्रामीण को बनाया ‘ग्राम रक्षा समिति’ के सदस्य
    Next Article (कोरबा) वाटर कूलर की सुविधा शुरू होने से यात्रियो को मिल रही राहत

    Related Posts

    (कोरबा) खेल-खेल में 10 साल की मासूम की हुई मृत्यु

    08/04/2026

    (कोरबा) इंदिरा स्टेडियम में 7 अगस्त को भाला फेंक स्पर्धा आहूत

    08/04/2026

    (कोरबा) आश्रम शाला के शिक्षक नशे में धुत घूमते पाए गए ग्राम में

    08/04/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026140 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 08/04/2026

    (कोरबा) खेल-खेल में 10 साल की मासूम की हुई मृत्यु

    * भाई को हंसाने कर रही थी मजाक * गले में गमछा कसने से हुई…

    (कोरबा) इंदिरा स्टेडियम में 7 अगस्त को भाला फेंक स्पर्धा आहूत

    (कोरबा) आश्रम शाला के शिक्षक नशे में धुत घूमते पाए गए ग्राम में

    (कोरबा) पत्नी पर कमेंट करने पर मित्र को जिंदा जलाने की कोशिश का आरोप

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.