Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) संयुक्त संचालक, बिलासपुर को विपक्षी पार्षदों ने सौपा ज्ञापन

    (कोरबा) वाहन चालकों ने दिया अल्टीमेटम

    (कोरबा) जनगणना में छत्तीसगढ़ी भाषा को शामिल करने की मांग करते हुए रैली निकाल सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) पेट्रोल पंप पर नियमों की अनदेखी पर कलेक्टर ने लिया संज्ञान
    कोरबा

    (कोरबा) पेट्रोल पंप पर नियमों की अनदेखी पर कलेक्टर ने लिया संज्ञान

    By Vinod Mittal04/24/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * टैंकर से सीधे डीजल भरने पर होगी सख्त कार्यवाही
    * बड़े हादसे का खतरा
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में एक पेट्रोल पंप पर टैंकर से सीधे डीजल भरने का गंभीर मामला सामने आया है। यह प्रशासनिक नियमों का खुला उल्लंघन बताया जा रहा है और इससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।
    नियमों के अनुसार अनुसार, पेट्रोल पंप पर टैंकर से सीधे डीजल वितरण प्रतिबंधित है। पेट्रोलियम अधिनियम 2002 के तहत, डीजल की आपूर्ति केवल अधिकृत डिपो या निर्धारित प्रक्रिया से ही की जा सकती है ताकि आगजनी जैसी आपात स्थितियों से बचा जा सके। इसके बावजूद, पंप कर्मचारियों द्वारा टैंकर को सीधे नोजल से जोड़कर ईंधन भरा जा रहा था, जिसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं।
    * सुरक्षा मानकों से कोई समझौता स्वीकार नहीं : कलेक्टर कुणाल दुदावत
    उक्त मामले की जानकारी मिलते ही कलेक्टर कुणाल दुदावत ने संज्ञान लिया। उन्होंने जिले के सभी पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक बुलाई और स्पष्ट किया कि सुरक्षा मानकों से कोई समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। कलेक्टर ने बताया कि टैंकर से सीधे डीजल भरने से स्थैतिक विद्युत उत्पन्न होने का खतरा रहता है, जिससे आग लगने की आशंका कई गुना बढ़ जाती है।
    * दोबारा लापरवाही पाई गई, तो लाइसेंस रद्द
    कलेक्टर ने अधिकारियों को सभी पेट्रोल पंपों का निरीक्षण करने और नियम उल्लंघन करने वाले संचालकों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी पंप पर दोबारा ऐसी लापरवाही पाई गई, तो उसका लाइसेंस रद्द करने तक की कार्यवाही की जाएगी।
    स्थानीय लोगों ने बताया कि इस पंप पर पहले भी कई बार टैंकर से ही डीजल भरते देखा गया है।डीजल, पेट्रोल, गैस, आवश्यक वस्तुओं की निगरानी के लिए टीम बनाई गयी हैं।
    कोरबा जिला कलेक्टर कुणाल दुदावत ने यह भी बताया कि जिले में डीजल, पेट्रोल, गैस और आवश्यक वस्तुओं की निगरानी के लिए एक टीम बनाई गई है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जिले में इन सभी वस्तुओं का पर्याप्त भंडारण है। फरवरी से अब तक प्रतिदिन डीजल की खपत 270 किलो लीटर से बढ़कर लगभग 293 किलो लीटर हो गई है, और आपूर्ति भी जारी है। कलेक्टर ने लोगों से किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की।

    24 अप्रैल / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) ‘चलित थाना’ से बढ़ा जनता में विश्वास-मिला त्वरित निराकरण
    Next Article (कोरबा) जनगणना में छत्तीसगढ़ी भाषा को शामिल करने की मांग करते हुए रैली निकाल सौंपा ज्ञापन

    Related Posts

    (कोरबा) संयुक्त संचालक, बिलासपुर को विपक्षी पार्षदों ने सौपा ज्ञापन

    04/24/2026

    (कोरबा) वाहन चालकों ने दिया अल्टीमेटम

    04/24/2026

    (कोरबा) जनगणना में छत्तीसगढ़ी भाषा को शामिल करने की मांग करते हुए रैली निकाल सौंपा ज्ञापन

    04/24/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026136 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202647 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202643 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202642 Views
    Don't Miss
    कोरबा 04/24/2026

    (कोरबा) संयुक्त संचालक, बिलासपुर को विपक्षी पार्षदों ने सौपा ज्ञापन

    कोरबा (मंथन) कोरबा-पश्चिम नगर पालिका परिषद बाँकीमोंगरा में टेंडर प्रक्रिया में लगातार की जा रही…

    (कोरबा) वाहन चालकों ने दिया अल्टीमेटम

    (कोरबा) जनगणना में छत्तीसगढ़ी भाषा को शामिल करने की मांग करते हुए रैली निकाल सौंपा ज्ञापन

    (कोरबा) पेट्रोल पंप पर नियमों की अनदेखी पर कलेक्टर ने लिया संज्ञान

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.