Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) “अदाणी भवन” का हुआ लोकार्पण-ढनढनी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

    (कोरबा) कोरबा-भिलाई मार्ग पर लगा 2 किमी लंबा जाम

    (कोरबा) कोयला मजदूर सभा की गेवरा-दीपका क्षेत्र में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) ऑनलाइन ठगी से लोगों को बचाने च्वाइस सेंटर व मोबाइल दुकान संचालक बनाए गए सायबर दूत
    कोरबा

    (कोरबा) ऑनलाइन ठगी से लोगों को बचाने च्वाइस सेंटर व मोबाइल दुकान संचालक बनाए गए सायबर दूत

    By Vinod Mittal05/07/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * जमीनी स्तर पर जागरूकता लाने पुलिस का उपाय
    * सोशल मीडिया के माध्यम से भी अवयरनेस का प्रयास
    कोरबा (मंथन) डिजिटल लेनदेन ने हर हाथ में मोबाइल पहुंचा दिया है, लेकिन मोबाइल यूजर्स जागरूकता के अभाव में सायबर ठगों के झांसे में फंसकर ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में ऑनलाइन ठगी पर लगाम कसने और आम जनता को सुरक्षित रखने के लिए सायबर पुलिस ने एक खास पहल करते हुए च्वाइस सेंटर व मोबाइल दुकान संचालकों को सायबर दूत बनाया है।
    इसके लिए सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक ललित चंद्रा व उनकी टीम ने च्वाइस सेंटर व मोबाइल दुकान संचालकों की बैठक लेकर सायबर सुरक्षा और जन-जागरूकता के विशेष टिप्स दिया है। दरअसल चाहे वो शहरी क्षेत्र हो या फिर ग्रामीण क्षेत्र हर जगह लोग अक्सर च्वाइस सेंटर और मोबाइल दुकानों पर रिचार्ज या बैंकिंग कार्यों के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में ये सायबर दूत फर्स्ट रिस्पॉन्डर की भूमिका निभा सकते हैं। संचालकों को निर्देशित किया गया कि वे ग्राहकों के मोबाइल देने पर उसपर एक नजर डाले और अनावश्यक और संदिग्ध ऐप्स होने पर उसकी जानकारी देकर हटा देवें। साथ ही उनके मोबाइल पर सिक्योरिटी कोड इस तरह से तगड़ा कर दे कि असानी से ऑनलाइन ठग या हैकर एक्सेस हासिल न कर सकें। सायबर दूत बनाने के साथ ही च्वाइस सेंटर व मोबाइल दुकान संचालकों से सायबर फ्रॉड से जुड़ी सूचना आदान-प्रदान करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक ग्रुप बनाया गया है, जिसमें सायबर थाना से जरूरी कंटेंट भी साझा किया जा रहा है।
    च्वाइस सेंटर व मोबाइल दुकान संचालकों को सायबर थाना की टीम ने विशेष रूप से प्रशिक्षित किया कि वे ग्राहकों को जानकारी देते हुए बताए गए अज्ञात लिंक से दूर रहें और किसी भी अनजान व्हाट्सएप संदेश या एसएमएस में आए लिंक पर क्लिक न करें। ओटीपी की गोपनियता की जानकारी देते हुए बताए कि बैंक अधिकारी बनकर फोन करने वालों को कभी भी ओटीपी साझा न करें। केवाईसी अपडेट का झांसे से भी बचने के लिए सलाह देते हुए बताए कि बिजली बिल या बैंक अकाउंट बंद होने के नाम पर डराने वाले कॉल से सावधान रहें।
    सायबर थाना की टीम ने बैंक प्रबंधकों की भी बैठक ली। जिसमें प्रबंधकों को सख्त निर्देश दिया गया कि उनके बैंक में खाताधारकों का खाता होल्ड होने पर वहां पहुंचने वाले ग्राहकों को सीधे पुलिस थाना न भेजे। खाता होल्ड होने पर वे उनकी मदद करें और खाता खुलवाने के लिए प्रयास करें। अपराधिक मामले होने पर ही ग्राहकों को भेजे। यह कार्य बैंक में प्राथमिकता से होनी चाहिए। बैंक कर्मी बिना ज्यादा सुने लोगों को सीधे थाना भेज दिया जाता है जिससे लोग भटकते हुए परेशान होते हैं।
    सायबर थाना प्रभारी निरीक्षक ललित चंद्रा के मुताबिक पुलिस द्वारा सोशल मीडिया के साथ ही अलग-अलग क्षेत्रों में जनजागरूकता अभियान चलाकर सायबर ठगी से लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में च्वाइस सेंटर और मोबाइल दुकान संचालकों को जोड़कर उनके माध्यम से यह जागरूकता अभियान जमीनी स्तर तक पहुंचाया जा रहा है। इस पहल से भोले-भाले ग्रामीण सायबर ठगी के जाल में फंसने से बच सकेंगे।

    07 मई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) लायंस इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल टी.पी. नगर कोरबा का परीक्षा परिणाम रहा उत्कृष्ट
    Next Article (कोरबा) जमीन खोदकर केबल की चोरी करने के आरोप में 6 गिरफ्तार-अन्य की तलाश जारी

    Related Posts

    (कोरबा) “अदाणी भवन” का हुआ लोकार्पण-ढनढनी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

    07/29/2026

    (कोरबा) कोरबा-भिलाई मार्ग पर लगा 2 किमी लंबा जाम

    07/29/2026

    (कोरबा) कोयला मजदूर सभा की गेवरा-दीपका क्षेत्र में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न

    07/29/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026139 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 07/29/2026

    (कोरबा) “अदाणी भवन” का हुआ लोकार्पण-ढनढनी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

    * फीता काट, पूजा-हवन एवं चाबी सौंपने की रस्म के साथ हुआ शुभारंभ * ग्रामीणों…

    (कोरबा) कोरबा-भिलाई मार्ग पर लगा 2 किमी लंबा जाम

    (कोरबा) कोयला मजदूर सभा की गेवरा-दीपका क्षेत्र में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न

    (कोरबा) महंगी निजी प्रकाशकों की किताबें थोपने के आरोपों पर शिक्षा विभाग ने की कार्यवाही

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.