Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) रेटिना हेल्थ अवेयरनेस कैंप का होगा आयोजन dr. BHAT ENT EYE HOSPITAL में आहूत

    (कोरबा) हसदेव नदी के सर्वेश्वर एनीकट में हुई 12 गेटों के सॉफ्ट रॉड की चोरी

    (कोरबा) हाई वोल्टेज तार की चपेट में आया मजदूर झुलसा 70%-हालत गंभीर

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»Uncategorized»(कोरबा) छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ ने खेली होली-गुलाल लगाकर दी शुभकामनाएं
    Uncategorized

    (कोरबा) छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ ने खेली होली-गुलाल लगाकर दी शुभकामनाएं

    By Vinod Mittal03/05/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) फाल्गुन पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के सदस्यों ने टी.पी. नगर क्षेत्र में उत्साह और उमंग के साथ होली का त्यौहार मनाया। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने एक-दूसरे को रंग-बिरंगे गुलाल लगाकर होली की बधाई दी तथा शहरवासियों और पाठकों को भी होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
    कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी प्रतिनिधियों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द के माहौल में होली का आनंद लिया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि होली का त्यौहार भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व रखता है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई, अहंकार पर भक्ति और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक माना जाता है। होली हमें आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम, सद्भाव और एकता के साथ जीवन जीने की प्रेरणा देती है।
    कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने बताया कि होली का पर्व भगवान विष्णु के परम भक्त प्रह्लाद से जुड़ी पौराणिक कथा की याद दिलाता है। कथा के अनुसार प्रह्लाद की भक्ति को समाप्त करने के लिए उसकी बुआ होलिका ने उसे अग्नि में बैठाकर जलाने का प्रयास किया था, लेकिन भगवान की कृपा से प्रह्लाद सुरक्षित बच गए और होलिका दहन हो गया। इसी घटना की स्मृति में हर वर्ष फाल्गुन पूर्णिमा के दिन होलिका दहन किया जाता है और अगले दिन रंगों की होली खेली जाती है।
    इस अवसर पर छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के प्रदेश अध्यक्ष पदम सिंह चंदेल, तरुण छत्तीसगढ़ के संपादक सुभाष अग्रवाल, जिला अध्यक्ष विपेन्द्र कुमार साहू, सचिव जयसिंह नेताम, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी राठौर, सहसचिव रायसिंह सहित बड़ी संख्या में संघ के सदस्य उयस्थित रहे। इसके अलावा कार्यक्रम में रामा, कृष्ण निर्मलकर, तपेश्वर राठौर, अनिल गिरी, राजकुमार पटेल, हर्ष नेताम, राहुल, पप्पू, विजय, रजत, ओमकार, दीपक, सोनू दास, किशन, शिवम, अजय, बजरंग यादव, जय दास, विशाल, दिलीप, देव पटेल, प्रहलाद, सोनू, अज्जू सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और त्यौहार की खुशियां साझा कीं।

    05 मार्च / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) हाथी ने मंडी प्रभारी को कुचला-मृत्यु
    Next Article (कोरबा) छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ ने खेली होली-गुलाल लगाकर दी शुभकामनाएं

    Related Posts

    (कोरबा) भूमिहीन कृषि मजदूरों और उनके परिवारों की आर्थिक समृद्धि हेतु अत्यंत लाभकारी है भूमिहीन कृषि मजदूर

    03/25/2026

    (कोरबा) लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एवं रिजन चेयरमेन की आधिकारिक यात्रा 25 मार्च को

    03/24/2026

    (कोरबा) खटिया खड़ी आंदोलन के माध्यम से 13 मार्च को अमित जोगी करेंगे बालकों का विरोध

    03/11/2026
    Top Posts

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202646 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202638 Views

    (कोरबा) ट्रांसपोर्ट नगर से पॉम मॉल तक जिला पुलिस-यातायात पुलिस ने की संयुक्त पेट्रोलिंग

    02/10/202632 Views

    (कोरबा) ओवर ब्रिज के ऊपर चलती स्कॉर्पियो में लगी आग-बाल-बाल बचा चालक

    03/09/202629 Views
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़ 03/29/2026

    (कोरबा) रेटिना हेल्थ अवेयरनेस कैंप का होगा आयोजन dr. BHAT ENT EYE HOSPITAL में आहूत

    कोरबा (ईएमएस) कोरबा अंचल के निहारिका कोसाबाड़ी क्षेत्र अंतर्गत dr. BHAT ENT EYE HOSPITAL में…

    (कोरबा) हसदेव नदी के सर्वेश्वर एनीकट में हुई 12 गेटों के सॉफ्ट रॉड की चोरी

    (कोरबा) हाई वोल्टेज तार की चपेट में आया मजदूर झुलसा 70%-हालत गंभीर

    (कोरबा) रेटिना हेल्थ अवेयरनेस कैंप का होगा आयोजन

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.