कोरबा (मंथन) दी इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लॉयन्स क्लब से संबंधित लॉयन्स क्लब कटघोरा-छुरी के द्वारा मुरली होटल कटघोरा के सभागार में क्लब के चार्टर नाइट का आयोजन डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमआईएफ लायन विजय अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में किया गया।
इस अवसर पर गेस्ट आफ आनर के रूप में पूर्व मल्टीपल कौंसिल चेयरपर्सन एमआईएफ लायन राजेन्द्र तिवारी, विशिष्टअतिथि के रूप में पूर्व मल्टीपल कौंसिल वाइस चेयरपर्सन पीएमआईएफ लायन राजकुमार अग्रवाल, रीजन चेयरपर्सन पीएमआईएफ लायन कैलाशनाथ गुप्ता, नगर निरीक्षक कटघोरा धर्मनारायण तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष मनोज अग्रवाल द्वारा की गयी। सर्वप्रथम क्लब के सदस्यों द्वारा सभी मंचस्थ अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंटकर अभिनंदन किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे क्लब अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने अपने स्वागत उदबोधन में बताया कि जिस प्रकार से हर व्यक्ति हर साल अपना जन्मदिवस मनाता है, ठीक उसी प्रकार से 2017-18 में कटघोरा क्लब चार्टर हुआ था। तब से उस दिन को क्लब जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। सचिव प्रकाश अग्रवाल द्वारा सचिवी प्रतिवेदन पढ़ते हुए क्लब के द्वारा 1 जुलाई 2025 से अब तक किये सेवा कार्यो की जानकारी उपलब्ध कराते हुए बताया की क्लब शुरू से ही नगर के साथ ही आसपास के ग्राम में भी जाकर सामाजिक सेवा गतिविधियों को अंजाम दिया जाता रहा है, जिसके लिए कटघोरा क्लब शुरू से ही पूरे डिस्ट्रिक्ट में अपनी एक अलग पहचान बनाई हुए हैं। सभी मंचस्थ अतिथियों के द्वारा क्लब के सभी पूर्व अध्यक्षों का शाल, श्रीफल से सम्मान किया गया। साथ ही सभी चार्टर सदस्यो को स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए उनका सम्मान किया व केक काटा गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर विजय अग्रवाल ने बताया कि लायन्स क्लब जैसी संस्था समाज सेवा सहयोग ओर मानवीय मूल्यों की ससक्त मिशाल हैं। उन्होंने क्लब के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की, कि यह क्लव सेवा के छेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा। निःसन्देह कटघोरा क्लब जिस प्रकार से पूरे डिस्ट्रिक्ट में कार्य कर रही है, वह शायद किसी से भी छुपा नही है।डिस्ट्रिक्ट के नए क्लबो को इनसे प्रेंरणा लेनी चाहिए व हर व्यक्ति को समय निकालकर सच्चे मन से समाज हित मे सेवा के कार्य करना चाहिए।
विशिष्ट अतिथि लायन राजेन्द्र तिवारी ने बताया कि निश्चित ही हमे भी गर्व होता है कि ऐसे क्लब हमारे डिस्ट्रिक्ट में है जो कि लगातार किसी ना किसी माध्यम से सेवा के क्षेत्रों में हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। साथ ही यह भी खुशी की बात है कि इस क्लब के गठन मेरे ही गवर्नर काल मे किया गया था। निश्चित ही क्लब और भी बुलन्दियों को छुएगी इसके लिए मैं लॉयन्स क्लब कटघोरा छुरी को दिल से बधाई देता हूं।
पूर्व मल्टीपल कौंसिल वाइस चेयरमैन राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि कटघोरा क्लब ऐसा क्लब है कि जो सेवा के कार्य को दूसरे क्लब सोच भी नही पाते हैं उन कार्यो को कटघोरा क्लब कर चुकी होती हैं उस क्लब की सक्रियता इसी बात से लगाया जा सकता है कि हर वर्ष डिस्ट्रिक्ट की टीम में कटघोरा क्लब के सदस्यों को लिया जाता है।
क्लब द्वारा सभी मंचस्थ अतिथियों को शाल श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस अवसर पर जमनीपाली क्लब से महेश अग्रवाल, कोरबा गुरुकुल क्लब से दर्शन अग्रवाल के साथ डिस्ट्रिक्ट पीआरओ व क्लब संरक्षक अजय धनोंदिया, अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, सचिव प्रकाश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राकेश गोयल, अजय गर्ग, घनश्याम शर्मा, राकेश पाण्डेय, राजकुमार अग्रवाल, हुकुमचंद अग्रवाल, नरेंद्र अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, डा. गोपाल गोस्वामी, मुकेश गोयल, मुकेश गुप्ता, मुकेश मोटवानी, रवि दत्ता, राकेश शर्मा, विशाल बंसल, सुधीर पाण्डेय, आयुष मित्तल, विशेष मित्तल, सहित अन्य सभी सदस्य उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन डिस्ट्रिक्ट पीआरओ लायन अजय धनोंदिया व आभार कोषाध्यक्ष राकेश गोयल द्वारा किया गया।
* 2 सदस्यो ने ली क्लब में सदस्यता
रीजन चेयरमैन कैलाशनाथ गुप्ता द्वारा लायन्स क्लब कटघोरा छुरी परिवार में 2 नए सदस्य आयुष मित्तल व विशेष मित्तल को विधिवत शपथ दिलाते हुए क्लब में प्रवेश कराया।
11 फरवरी / मित्तल



