* माता रानी की पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद
कोरबा (मंथन) छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री सह कोरबा नगर विधायक लखन लाल देवांगन नवरात्रि के अवसर पर एनटीपीसी गेट के सामने स्थापित आस्था स्थल शिव हनुमान मंदिर पहुंचे, जहाँ माँ आदिशक्ति की दर्शन-पूजा एवं अर्चना कर नगरवासियों के सुख-शांति, समृद्धि एवं राज्य-नगर की निरंतर उन्नति के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर समिति द्वारा कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन का आत्मीय स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर मंदिर समिति के संरक्षक कौशल देवांगन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, भुवनेश्वर दुग्गल, परविंदर सिंह, मनोज लहरे, पार्षद नरेंद्र देवांगन, तुलसी ठाकुर, ईश्वर साहू, मुकुंद कंवर, गौरी शंकर अग्रवाल, गोपालबन गोस्वामी, मनोज वर्मा, सुरेश अग्रवाल, किशोर साहू, अंजय अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, संजय कूर्मवंशी,आशीष पांडेय, उमा द्विवेदी सहित अधिक संख्या में समिति के पदाधिकारी गण एवं श्रद्धालु गण उपस्थित रहे।
26 मार्च / मंथन मित्तल



