कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के हरदीबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत भारतमाला मार्ग पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार डिवाइडर से टकराने के बाद फिल्मी अंदाज में बीच सड़क पर पलट गई। इस हादसे में व्यापारी घायल हुआ हैं।
वाहन चालक की जान बाल-बाल बच गई। जानकारी के अनुसार वाहन में कोरबा के सीतामणी मुख्य मार्ग निवासी सवार थे। वे स्वयं वाहन चला रहे थे और बिलासपुर से कोरबा वापस लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे में घायल व्यक्ति को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही हरदीबाजार थाने में पदस्थ एएसआई कृपा शंकर दुबे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटना स्थल पर पहुंची और घायल का हालचाल लिया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
08 मार्च / मंथन मित्तल



