Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) रेटिना हेल्थ अवेयरनेस कैंप का होगा आयोजन dr. BHAT ENT EYE HOSPITAL में आहूत

    (कोरबा) हसदेव नदी के सर्वेश्वर एनीकट में हुई 12 गेटों के सॉफ्ट रॉड की चोरी

    (कोरबा) हाई वोल्टेज तार की चपेट में आया मजदूर झुलसा 70%-हालत गंभीर

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) भारतीय जनता युवा मोर्चा कोरबा द्वारा किया गया आयोजित “बजट युवा संवाद”
    कोरबा

    (कोरबा) भारतीय जनता युवा मोर्चा कोरबा द्वारा किया गया आयोजित “बजट युवा संवाद”

    By Vinod Mittal02/10/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * युवाओं ने जाना विकसित भारत का रोडमैप
    कोरबा (मंथन) भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कोरबा द्वारा युवाओं को केंद्र सरकार के बजट से सीधे जोड़ने के उद्देश्य से श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में भव्य “बजट युवा संवाद कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। इस संवाद में लगभग 1000 से अधिक युवक-युवतियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर बजट के प्रावधानों, रोजगार अवसरों और भविष्य की संभावनाओं पर खुलकर चर्चा की। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला रहे, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन उपस्थित रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी जी के अध्यक्षता में आयोजित संवाद के दौरान युवाओं को रोजगार सृजन, शिक्षा, स्टार्टअप, कौशल विकास और आत्मनिर्भर भारत से जुड़े अवसरों की विस्तृत जानकारी दी गई तथा युवाओं से प्रत्यक्ष संवाद कर उनके सुझाव और अपेक्षाएं भी जानी गई।
    * 2047 के विकसित भारत का रोडमैप सुशांत शुक्ला ने युवाओं के बीच किया साझा
    मुख्य वक्ता सुशांत शुक्ला ने बजट की प्रमुख विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि केंद्र सरकार का लक्ष्य “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबके प्रयास” के मंत्र के साथ 2047 तक विकसित भारत का निर्माण करना है। उन्होंने बताया कि समग्र शिक्षा के लिए 60 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान, प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए 80 हजार करोड़ रुपए, देश में रोजगार सृजन हेतु 1 लाख करोड़ रुपए, कौशल उन्नयन के लिए 25 हजार करोड़ रुपए और उद्योग स्थापना को बढ़ावा देने हेतु 40 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का निवेश करने वाले हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है और युवाओं के लिए अभूतपूर्व अवसर तैयार किए जा रहे हैं।
    सुशांत शुक्ला ने आगे बताया की यह बजट किसान की आय बढ़ाने वाला बजट है, भारत को विकसित भारत बनाने वाला बजट है, लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने वाला बजट है, भारत को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने वाला बजट है व्यापारियों को टैक्स के झंझटों से राहत देने वाला बजट है महिलाओं को समान अवसर देने वाला बजट हैं।
    * अधोसंरचना और ग्रामीण विकास पर विशेष जोर : लखनलाल देवांगन
    प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री और छत्तीसगढ़ के निर्माता अटल बिहारी वाजपेई द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ने गांव-गांव तक विकास पहुंचाया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के लिए 19 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान, छत्तीसगढ़ के लिए 900 करोड़ रुपए का विशेष बजट, राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए 3 लाख 10 हजार करोड़ रुपए का ऐतिहासिक बजट ग्रामीण और शहरी भारत को जोड़ते हुए विकास की गति को और तेज करेगा।
    * जनप्रतिनिधियों ने युवाओं को किया प्रेरित
    कार्यक्रम में महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि केंद्र सरकार का बजट युवाओं को अवसरों से जोड़ने वाला बजट है, जिससे शहर और प्रदेश के विकास को नई गति मिलेगी। वहीं वरिष्ठ पार्षद श्री नरेन्द्र देवांगन ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
    * बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता रहे उपस्थित
    इस अवसर पर महापौर संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, रायपुर संभाग सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह, वरिष्ठ पार्षद नरेंद्र देवांगन, प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा जितेंद्र देवांगन, प्रदेश उपाध्यक्ष कोमल पटेल, जिला महामंत्री संजय शर्मा, अजय विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष योगेश जैन, नवदीप नंदा, जिला मंत्री सतीश झा, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा वैभव शर्मा, जिला महामंत्री मोंटी पटेल, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा प्रीति स्वर्णकार, एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल, अजय चंद्रा, राजेंद्र अग्रवाल, शैलेन्द्र यादव सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन युवाओं के उत्साह, संवाद और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ हुआ।

    10 फरवरी / मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) 250 से ज्यादा जोड़े बंधे दाम्पत्य की डोर में
    Next Article (कोरबा) 50 साल पहले जिस भवन में संचालित होता था हाईस्कूल, 20 वर्ष से उसमें चल रहा पंचायत कार्यालय

    Related Posts

    (कोरबा) रेटिना हेल्थ अवेयरनेस कैंप का होगा आयोजन dr. BHAT ENT EYE HOSPITAL में आहूत

    03/29/2026

    (कोरबा) हसदेव नदी के सर्वेश्वर एनीकट में हुई 12 गेटों के सॉफ्ट रॉड की चोरी

    03/29/2026

    (कोरबा) हाई वोल्टेज तार की चपेट में आया मजदूर झुलसा 70%-हालत गंभीर

    03/29/2026
    Top Posts

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202646 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202638 Views

    (कोरबा) ट्रांसपोर्ट नगर से पॉम मॉल तक जिला पुलिस-यातायात पुलिस ने की संयुक्त पेट्रोलिंग

    02/10/202632 Views

    (कोरबा) ओवर ब्रिज के ऊपर चलती स्कॉर्पियो में लगी आग-बाल-बाल बचा चालक

    03/09/202629 Views
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़ 03/29/2026

    (कोरबा) रेटिना हेल्थ अवेयरनेस कैंप का होगा आयोजन dr. BHAT ENT EYE HOSPITAL में आहूत

    कोरबा (ईएमएस) कोरबा अंचल के निहारिका कोसाबाड़ी क्षेत्र अंतर्गत dr. BHAT ENT EYE HOSPITAL में…

    (कोरबा) हसदेव नदी के सर्वेश्वर एनीकट में हुई 12 गेटों के सॉफ्ट रॉड की चोरी

    (कोरबा) हाई वोल्टेज तार की चपेट में आया मजदूर झुलसा 70%-हालत गंभीर

    (कोरबा) रेटिना हेल्थ अवेयरनेस कैंप का होगा आयोजन

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.