* लब्धख्याति लोकप्रिय वरिष्ठ भाजपा नेता स्व. श्री बनवारी लाल अग्रवाल की जन्म जयंती पर किया गया मरीजों को फल वितरित
कोरबा (मंथन) कोरबा जिलान्तर्गत अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के उपलक्ष्य और लब्धख्याति लोकप्रिय वरिष्ठ भाजपा नेता, विधायक एवं पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष स्व. श्री बनवारी लाल अग्रवाल की जन्मजयंती के उपलक्ष्य में जिला चिकित्सालय कोरबा में भर्ती मेहनतकश मजदूरों का सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया, साथ ही मरीजों को फल वितरण का कार्यक्रम किया गया।
उक्त कार्यक्रम में कोरबा नगर निगम महापौर संजूदेवी राजपूत, एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल एवं भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अमित टमकोरिया विशेष रूप से उपस्थित रहें। महापौर एवं एमआईसी सदस्य ने लब्धख्याति लोकप्रिय वरिष्ठ भाजपा नेता, विधायक एवं पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष स्व. श्री बनवारी लाल अग्रवाल के तेल्य चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए, तत्पश्चात जिला चिकित्सालय में कार्यरत नर्स, गार्ड एवं सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर महापौर श्रीमती राजपूत ने स्व. श्री बनवारी लाल अग्रवाल को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने पूरा जीवन देश समाज और संगठन के उत्थान को समर्पित किया। वही एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल ने उनके कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए संघ, विद्या भारती, भाजपा और देवपहरी सेवाधाम जैसे कई प्रकल्पों की स्थापना और उनके योगदान पर प्रकाश डाला। भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अमित टमकोरिया ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके द्वारा बताए सेवा और समर्पण के मार्ग को आत्मसात करने की बात कही।
कार्यक्रम में भाजपा बालको मंडल अध्यक्ष दिलेन्द्र, पवन यादव, दीपक चंद्र, बद्री अग्रवाल, स्वप्निल झा, कुंज द्विवेदी, सत्यम पटेल, हिमांशु जायसवाल, श्रीमती गुड़िया यादव, भागवत केवट, शैलेन्द्र काँवर, अनुज कवर, दिनेश यादव, नरेंद्र राव सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
01 मई / मंथन मित्तल



