Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) सरकारी नौकरी का मोह त्याग स्वरोजगार से संवारी किस्मत

    (कोरबा) दम तोड़ते परंपरागत व्यवसाय को पीएम विश्वकर्मा योजना ने दी नई जिंदगी

    (कोरबा) आग की तपिश से ज्यादा तकलीफदेह थी गर्मी में पानी की मार-अब आंगन में बहती है नल की धार

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने दी शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि
    कोरबा

    (कोरबा) भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने दी शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि

    By Vinod Mittal03/25/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिलान्तर्गत वीर शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए शहीद दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, कोरबा द्वारा कोसबाड़ी चौक में एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी। इसमें देश के अमर सपूत शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। दो मिनट का मौन धारण कर उनके बलिदान को याद किया गया। इस दौरान दीप प्रज्वलित कर शहीदों को नमन किया गया, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति से ओतप्रोत हो उठा।
    उक्त श्रद्धांजलि सभा भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी के निर्देशानुसार एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह रंधावा के नेतृत्व में संपन्न हुई। इस अवसर पर जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा, बी.डी. शर्मा, रजनीश मिश्रा, सूरज शर्मा, शिव देवांगन, अल्पसंख्यक मोर्चा के दोनों जिला महामंत्री चक्रेश जैन, सनी सिंह, फिरोज खान, प्रदेश प्रभारी आरिफ खान, राजेश राठौर, सुखदेव संधू, आशीष पांडे, अंकुश शर्मा, सरदार सोनू भाटिया, मनजीत कौर, मीडिया प्रभारी सिमरन कौर खत्री सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    इस दौरान अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह रंधावा ने कहा कि जिस उम्र में लोग अपने जीवन का आनंद लेते हैं, उस उम्र में शहीद भगत सिंह ने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। उन्होंने कहा कि भले ही आज भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका बलिदान देश कभी नहीं भूल सकता। उन्होंने आगे कहा कि आज देश का हर बच्चा भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की भावना से प्रेरित है और जरूरत पड़ने पर छत्तीसगढ़ महतारी की रक्षा के लिए समर्पित है।

    25 मार्च / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) वाणिज्य एवं उद्योग विभाग ने एक नई वेबसाइट वन क्लिक सिंगल विंडो सिंगल-पोर्टल को किया लॉंच
    Next Article (कोरबा) प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ में खड़े हो रहे भारी वाहन-हादसे का बना हुआ हैं खतरा

    Related Posts

    (कोरबा) सरकारी नौकरी का मोह त्याग स्वरोजगार से संवारी किस्मत

    09/17/2026

    (कोरबा) दम तोड़ते परंपरागत व्यवसाय को पीएम विश्वकर्मा योजना ने दी नई जिंदगी

    09/17/2026

    (कोरबा) आग की तपिश से ज्यादा तकलीफदेह थी गर्मी में पानी की मार-अब आंगन में बहती है नल की धार

    09/17/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/17/2026

    (कोरबा) सरकारी नौकरी का मोह त्याग स्वरोजगार से संवारी किस्मत

    * पीएम रोजगार सृजन योजना से आत्मनिर्भर बने आकाश डिक्सेना कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के…

    (कोरबा) दम तोड़ते परंपरागत व्यवसाय को पीएम विश्वकर्मा योजना ने दी नई जिंदगी

    (कोरबा) आग की तपिश से ज्यादा तकलीफदेह थी गर्मी में पानी की मार-अब आंगन में बहती है नल की धार

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर ने मध्य भारत में कैंसर उपचार को बनाया अधिक सुलभ

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.