कोरबा (मंथन) कोरबा शहर के विद्यार्थियों के लिए एक बड़ा शैक्षणिक अवसर सामने आया है। जानकारी के अनुसार फिजिक्स वल्लाह विद्यापीठ पाठशाला कोरबा द्वारा 12 अप्रैल को मेगा ऑफलाइन स्कालरशिप टेस्ट आयोजित किया जा रहा है, जिसके माध्यम से छात्रों को 90% तक स्कॉलरशिप प्राप्त करने का सुनहरा मौका मिलेगा। यह परीक्षा विशेष रूप से कक्षा 8वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों तथा JEE/NEET की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए रखी गई है, ताकि उन्हें कम शुल्क में बेहतर गुणवत्ता वाली ऑफलाइन कोचिंग उपलब्ध कराई जा सके।
संस्थान प्रबंधन के अनुसार, इस स्कॉलरशिप टेस्ट के जरिए चयनित छात्रों को ऐसे बैच में शामिल किया जाएगा, जहां उन्हें 2-टीचर लर्निंग मॉडल, अनुभवी शिक्षकों द्वारा कांसेप्ट बेस्ड टीचिंग, नियमित टेस्ट, परफॉर्मेंस ट्रैकिंग और दैनिक डाउट सपोर्ट जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। इसके साथ ही छात्रों को व्यक्तिगत ध्यान मिल सके, इसके लिए सभी बैचों में सीटें सीमित रखी गई हैं।
इस मेगा स्कालरशिप टेस्ट को और आकर्षक बनाने के लिए संस्थान ने कई विशेष प्रोत्साहन भी घोषित किए हैं। परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले टॉप 100 छात्रों को गिफ्ट हैंपर्स दिए जाएंगे, जबकि टॉप 11 छात्रों को पूरी तरह फ्री सीट पर पढ़ने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा कोरबा के विद्यार्थियों के लिए कुल 50 लाख रुपये तक की स्कॉलरशिप का प्रावधान किया गया है, जो इस आयोजन को और खास बनाता है।
उसके लिये परीक्षा तिथि 12 अप्रैल समय सुबह 10 बजे से 11 बजे तक रजिस्ट्रेशन फ्री परीक्षा केंद्र कोरबा सेंटर, एनटीपीसी सेंटर नियुक्त किया गया हैं। परेशानी से बचने और अन्य जानकारी प्राप्त करने 7880189142, 7880189145 इस नंबरों पर संपर्क किया जा सकता हैं।
संस्थान का उद्देश्य है कि कोरबा के छात्रों को बिना शहर छोड़े ही राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का अवसर मिले। छात्रों और अभिभावकों से अपील की गई है कि वे इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने सपनों को साकार करें।
11 अप्रैल / मंथन मित्तल



