Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन ने सचिवों के प्रभार में किया बदलाव

    (कोरबा) महंत दंपत्ति ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

    (कोरबा) कोल इंडिया के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन बढ़ाने की मांग

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) ग्राम आमगांव में हाईस्कूल की 40 बेटियों को प्रदान की गयी सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत साइकिल
    कोरबा

    (कोरबा) ग्राम आमगांव में हाईस्कूल की 40 बेटियों को प्रदान की गयी सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत साइकिल

    By Vinod Mittal08/08/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में शिक्षा के माध्यम से बेटियों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए शासकीय हाईस्कूल, आमगांव में सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत 40 छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। साइकिल मिलते ही छात्राओं के चेहरों पर खुशी साफ झलकने लगी। यह योजना न केवल विद्यालय तक उनकी नियमित पहुंच सुनिश्चित करेगी, बल्कि उनके सपनों को भी नई उड़ान देगी।
    कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने छात्राओं को साइकिल प्रदान करते हुए उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने, अपने लक्ष्य निर्धारित करने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बेटियों की शिक्षा समाज के विकास की आधारशिला है और सरकार की यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इससे विद्यालय आने-जाने की कठिनाइयाँ कम होंगी और पढ़ाई बीच में छोड़ने की समस्या पर भी प्रभावी रोक लगेगी।
    इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि मुकेश जायसवाल, मंडल प्रभारी द्वारिका शर्मा, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पंकज घुरवा, छोटेलाल पटेल, विधायक प्रतिनिधि श्रीमती अन्नू कंवर, संस्था के प्राचार्य लक्ष्मी कुमार उहरिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं शिक्षक उपस्थित रहे।
    विद्यालय परिवार की ओर से छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए कहा गया कि शिक्षा ही समाज में परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम है। जब बेटियाँ शिक्षित होंगी, तभी परिवार, समाज और राष्ट्र मजबूत होगा।
    कार्यक्रम में व्याख्याता संतोष कुमार, श्रीमती लक्ष्मी पटेल, सुश्री मंजुषा तिर्की, सुश्री शकुन्तला देशलहरे, सुश्री उमा कुमारी केवर, प्रभात कुमार मिश्रा, कु. नेहा कुर्रे, मानदेय व्याख्याता श्रीमती सीमा राज, कैलाश सिंह सहित विद्यालय परिवार, छात्राएँ एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
    साइकिल वितरण के दौरान छात्राओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। उन्होंने इस पहल के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब विद्यालय तक का सफर आसान होगा और वे नियमित रूप से पढ़ाई कर अपने सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ सकेंगी। यह आयोजन केवल साइकिल वितरण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि बेटियों की शिक्षा, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता को नई गति देने का प्रेरणादायी संदेश भी बन गया।

    08 अगस्त / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) जर्जर सड़क और क्षतिग्रस्त पुल को लेकर किये चक्काजाम से लगभग चार घंटे थमा यातायात
    Next Article (कोरबा) कटघोरा डीएफओ कुमार निशांत का मरवाही तबादला

    Related Posts

    (कोरबा) जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन ने सचिवों के प्रभार में किया बदलाव

    11/08/2026

    (कोरबा) महंत दंपत्ति ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

    11/08/2026

    (कोरबा) कोल इंडिया के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन बढ़ाने की मांग

    11/07/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026162 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026144 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202692 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202690 Views
    Don't Miss
    कोरबा 11/08/2026

    (कोरबा) जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन ने सचिवों के प्रभार में किया बदलाव

    * पण्डरीपानी से बेला पंचायत की बदली जिम्मेदारी कोरबा (मंथन) कोरबा जिलान्तर्गत ग्राम पंचायतों के…

    (कोरबा) महंत दंपत्ति ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

    (कोरबा) कोल इंडिया के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन बढ़ाने की मांग

    (कोरबा) दीपावली पर सुरक्षा और साइबर ठगी को लेकर कटघोरा थाना प्रभारी ने की अपील

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.