Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) डिजिटल जनगणना-2027 अंतर्गत आयुक्त ने किया मकान सूचीकरण कार्य का औचक निरीक्षण-प्रगणकों का किया मार्गदर्शन

    (कोरबा) मल्टीलेवल पार्किंग व पावर हाउस रोड की यातायात व्यवस्था के महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर बनी चेम्बर आफ कामर्स व व्यवसायियों के बीच सहमति

    (कोरबा) सुशासन तिहार अंतर्गत गृहिणी माधुरी को मिला उज्ज्वला गैस कनेक्शन

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) ट्रैलर चालक से लूट मामले में बांगो पुलिस ने 2 कथित आरोपियों को किया गिरफ्तार
    कोरबा

    (कोरबा) ट्रैलर चालक से लूट मामले में बांगो पुलिस ने 2 कथित आरोपियों को किया गिरफ्तार

    By Vinod Mittal04/30/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * बोलेरो वाहन और रकम बरामद
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में चलाए जा रहे “सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” अभियान अंतर्गत पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रैलर चालक से लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो कथित आरोपियों को थाना बांगो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कथित आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन और लूटी गई रकम का हिस्सा भी बरामद किया गया है।
    जानकारी के अनुसार प्रार्थी गढ़वा निवासी ट्रैलर चालक है, 26 अप्रैल को अंबिकापुर से कोयला लेकर रायपुर की ओर जा रहा था। देर रात करीब 2 बजे हसदेव नदी के पास ट्रैलर का प्रेशर कम होने पर उसने वाहन सड़क किनारे खड़ा कर दिया। इसी दौरान बिना नंबर की सफेद बोलेरो में सवार दो युवक वहां पहुंचे और चालक से कागजात मांगने लगे। इसके बाद उन्होंने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और चालक को जबरन अपनी गाड़ी में बैठा लिया। आरोप लगाते हुए बताया गया की कथित आरोपियों ने चालक से 7000 रुपये नगद, पर्स में रखे 800 रुपये लूट लिए, साथ ही क्यूआर कोड के माध्यम से 1200 रुपये और 500 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर भी करा लिए। इस तरह कुल 9500 रुपये की लूट कर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
    घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद थाना बांगो पुलिस ने अपराध क्रमांक 77/2026 के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू की। कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया।
    बांगो थाना पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की बोलेरो वाहन और लूटी गई रकम में से 800 रुपये बरामद किए हैं। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। इस पूरी कार्यवाही में थाना बांगो पुलिस टीम की अहम भूमिका रही, जिसमें सहायक उपनिरीक्षक नरेंद्र डिडसेना, आरक्षक जयप्रकाश यादव और रामगोपाल साहू का विशेष योगदान रहा।

    30 अप्रैल / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) छत्तीसगढ़ी डिज्नीलैंड मेला में लोग कर रहे रोमांच का अनुभव
    Next Article (कोरबा) सीमा स्वर्णकार को राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक रत्न सम्मान से किया गया सम्मानित

    Related Posts

    (कोरबा) डिजिटल जनगणना-2027 अंतर्गत आयुक्त ने किया मकान सूचीकरण कार्य का औचक निरीक्षण-प्रगणकों का किया मार्गदर्शन

    05/02/2026

    (कोरबा) मल्टीलेवल पार्किंग व पावर हाउस रोड की यातायात व्यवस्था के महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर बनी चेम्बर आफ कामर्स व व्यवसायियों के बीच सहमति

    05/02/2026

    (कोरबा) सुशासन तिहार अंतर्गत गृहिणी माधुरी को मिला उज्ज्वला गैस कनेक्शन

    05/01/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202670 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202647 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202647 Views
    Don't Miss
    कोरबा 05/02/2026

    (कोरबा) डिजिटल जनगणना-2027 अंतर्गत आयुक्त ने किया मकान सूचीकरण कार्य का औचक निरीक्षण-प्रगणकों का किया मार्गदर्शन

    * 01 मई से 30 मई तक घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक * जानकारियों को करेंगे संकलित…

    (कोरबा) मल्टीलेवल पार्किंग व पावर हाउस रोड की यातायात व्यवस्था के महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर बनी चेम्बर आफ कामर्स व व्यवसायियों के बीच सहमति

    (कोरबा) सुशासन तिहार अंतर्गत गृहिणी माधुरी को मिला उज्ज्वला गैस कनेक्शन

    (कोरबा) आत्माराम को नई सुविधा मिलने से मछली पालन के कार्य में आएगी तेजी

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.