Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) पत्नी पर कमेंट करने पर मित्र को जिंदा जलाने की कोशिश का आरोप

    (कोरबा) अवैध रेत उत्खनन पर कार्यवाही करने पहुंची माइनिंग टीम को ग्रामीणों ने घेरा

    (कोरबा) खस्ताहाल सड़क और पुल की मरम्मत की मांग को लेकर एनएसयूआई व युवा कांग्रेस ने किया चक्का जाम का एलान

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) उत्कृष्ट प्रतिभा एवं मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह-2026 संपन्न
    कोरबा

    (कोरबा) उत्कृष्ट प्रतिभा एवं मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह-2026 संपन्न

    By Vinod Mittal08/04/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * केशरवानी समाज ने किया समाज में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
    * कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने भवन निर्माण हेतु ₹20 लाख देने की घोषणा
    कोरबा (मंथन) छत्तीसगढ़ राज्य केशरवानी वैश्य सभा के तत्वावधान में एवं छत्तीसगढ़ राज्य केशरवानी वैश्य तरुण सभा के आयोजन में “उत्कृष्ट प्रतिभा एवं मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह-2026” का भव्य आयोजन कोरबा स्थित राजीव गांधी ऑडिटोरियम में हजारों समाजबंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शिक्षा, खेल, सामाजिक एवं अन्य विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त कर समाज का गौरव बढ़ाने वाले प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं एवं प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। समारोह ने शिक्षा, संस्कार, सामाजिक एकता और युवा प्रेरणा का सशक्त संदेश दिया।
    उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोरबा नगर विधायक सह छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन थे। विशिष्ट अतिथियों में कोरबा नगर निगम महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, पार्षद नरेंद्र देवांगन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, मंत्री निज सचिव नरेंद्र पाटनवार सहित समाज के अनेक वरिष्ठजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    मंच पर रामलाल साव धर्मादा ट्रस्ट, मुंगेली के अध्यक्ष भवानी साव, डॉ. विनय गुप्ता, सभा के संरक्षक अश्विनी केशरवानी (चांपा), श्रीमती कल्याणी केशरवानी, अशोक केशरवानी (मनेन्द्रगढ़), अशोक केशरवानी (बिलासपुर), रोहित केशरवानी, डॉ. एस.एन. केशरी (कोरबा) सहित अनेक वरिष्ठजन एवं विशिष्ट अतिथि मंचासीन रहे।
    अपने उद्बोधन में कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि “किसी भी समाज की वास्तविक शक्ति उसकी शिक्षित, संस्कारित और जागरूक युवा पीढ़ी होती है। प्रतिभाओं का सम्मान केवल विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन नहीं, बल्कि पूरे समाज को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने का माध्यम है। ऐसे आयोजन युवाओं में आत्मविश्वास, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और उत्कृष्टता की भावना विकसित करते हैं।” उन्होंने इस अवसर पर केशरवानी वैश्य सभा, कोरबा के भवन निर्माण हेतु ₹20 लाख की राशि देने घोषणा की, जिसका उपस्थित समाजबंधुओं ने जोरदार तालियों से स्वागत किया।
    कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ राज्य केशरवानी वैश्य सभा के प्रदेशाध्यक्ष नीलेश कुमार गुप्ता एवं तरुण सभा के प्रदेशाध्यक्ष मधुकर गुप्ता ने की। मंच संचालन प्रदेश महामंत्री राजेश गुप्ता (सारंगढ़), महिला सभा की महामंत्री श्रीमती भावना सूर्य प्रकाश केशरी, तरुण सभा के प्रदेश महामंत्री चंद्रधर केशरी एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष मिथलेश केशरवानी कार्यक्रम संयोजक निश्चल केशरवानी ने किया।
    इस अवसर पर कोरबा नगर सभा अध्यक्ष त्रिभुवन केशरवानी, महिला सभा अध्यक्षा श्रीमती बिंदु केशरवानी, तरुण सभा के अध्यक्ष राहुल केशरवानी कोरबा, तरुण सभा महामंत्री आकाश गुप्ता सहित प्रदेशभर से आए नगर सभाओं के अध्यक्ष, महामंत्री, पदाधिकारी, वरिष्ठजन, महिला प्रतिनिधि, युवा कार्यकर्ता, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने छत्तीसगढ़ राज्य केशरवानी वैश्य तरुण सभा की इस प्रेरणादायी पहल की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए अनुकरणीय आयोजन बताया।
    * प्रतिभाओं को मिला विशेष सम्मान
    सुश्री रिया केशरवानी ने वर्ष 2025-26 की कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में 98.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर समाज में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि पर नीलेश गुप्ता द्वारा अपने पूज्य पिताजी की स्मृति में ₹10,000 की नगद प्रोत्साहन राशि तथा अशोक केशरवानी (मनेन्द्रगढ़) द्वारा ₹51,000 का प्रोत्साहन चेक प्रदान किया गया।
    सुश्री माही केशरवानी ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में 93.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर समाज का गौरव बढ़ाया। उन्हें ई. सुधीर गुप्ता (बिलासपुर) द्वारा अपनी माताजी की स्मृति में ₹21,000 की नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।
    कार्यक्रम के दौरान अशोक केशरवानी (मनेन्द्रगढ़) ने घोषणा की कि वर्ष 2026-27 में यदि समाज का कोई विद्यार्थी कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करेगा तो उसे ₹1,00,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। इस घोषणा का उपस्थित समाजबंधुओं ने जोरदार स्वागत किया।
    समारोह में प्रदेशभर से आए पदाधिकारियों एवं समाज के वरिष्ठजनों ने शिक्षा, सामाजिक एकता एवं युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि समाज तभी आगे बढ़ेगा जब प्रतिभाओं को उचित सम्मान और प्रोत्साहन मिलेगा।

    04 अगस्त / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) नए बीटीएपी एल्यूमिना रेलवे रेक के साथ बालको ने आपूर्ति श्रृंखला को किया और मजबूत
    Next Article (कोरबा) अटल प्रतिमा मामले में सख्त कार्यवाही की मांग

    Related Posts

    (कोरबा) पत्नी पर कमेंट करने पर मित्र को जिंदा जलाने की कोशिश का आरोप

    08/04/2026

    (कोरबा) अवैध रेत उत्खनन पर कार्यवाही करने पहुंची माइनिंग टीम को ग्रामीणों ने घेरा

    08/04/2026

    (कोरबा) खस्ताहाल सड़क और पुल की मरम्मत की मांग को लेकर एनएसयूआई व युवा कांग्रेस ने किया चक्का जाम का एलान

    08/04/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026140 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 08/04/2026

    (कोरबा) पत्नी पर कमेंट करने पर मित्र को जिंदा जलाने की कोशिश का आरोप

    * युवक ने पेट्रोल डालकर लगाई आग * पीड़ित ने तालाब में कूदकर बचाई जान…

    (कोरबा) अवैध रेत उत्खनन पर कार्यवाही करने पहुंची माइनिंग टीम को ग्रामीणों ने घेरा

    (कोरबा) खस्ताहाल सड़क और पुल की मरम्मत की मांग को लेकर एनएसयूआई व युवा कांग्रेस ने किया चक्का जाम का एलान

    (कोरबा) सोफे के अंदर छिपे कोबरा का आरसीआरएस की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.