Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) 28 से 30 सितंबर तक जिला मुख्यालय और विकासखंडों में लगेंगे सेवा सेतु कैंप

    (कोरबा) सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    (कोरबा) कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें – कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) दीपका साइलो में ऑटोमैटिक मैकेनिकल सैंपलर शुरू-कोयला गुणवत्ता की जांच होगी पूरी तरह स्वचालित
    कोरबा

    (कोरबा) दीपका साइलो में ऑटोमैटिक मैकेनिकल सैंपलर शुरू-कोयला गुणवत्ता की जांच होगी पूरी तरह स्वचालित

    By Vinod Mittal08/07/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) सार्वजनिक क्षेत्र के वृहद उपक्रम कोल् इंडिया की अनुसांगिक कंपनी एसईसीएल-बिलासपुर के अधीन कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में स्थापित एवं संचालित खुले मुहाने की गेवरा कोयला परियोजना अंतर्गत एसईसीएल की मेगा परियोजना दीपका क्षेत्र ने तकनीकी आधुनिकीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए दीपका साइलो-1 एवं 2 में ऑटोमैटिक मैकेनिकल सैंपलर (एएमएस) का शुभारंभ किया। नई प्रणाली के शुरू होने से कोयले की गुणवत्ता की जांच अब अधिक वैज्ञानिक, पारदर्शी और पूरी तरह मशीनीकृत तरीके से की जा सकेगी।
    एएमएस का शुभारंभ क्षेत्रीय महाप्रबंधक अशोक कुमार ने किया। इस दौरान महाप्रबंधक (खनन) नागेन्द्र साहू, महाप्रबंधक (संचालन) राजेन्द्र प्रसाद सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि ऑटोमैटिक मैकेनिकल सैंपलर के संचालन से कोयले की गुणवत्ता निर्धारण प्रक्रिया अधिक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय बनेगी। इससे गुणवत्ता नियंत्रण में पारदर्शिता बढ़ेगी, संचालन दक्षता में सुधार होगा और उपभोक्ताओं का विश्वास भी मजबूत होगा।
    एसईसीएल प्रबंधन ने कहा कि आधुनिक तकनीकों को अपनाते हुए सुरक्षित, पारदर्शी और उत्कृष्ट खनन संचालन के लिए संस्था लगातार प्रयासरत है। दीपका क्षेत्र में एएमएस की शुरुआत डिजिटल और मशीनीकृत खनन व्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

    07 अगस्त / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) नगर निगम ने संपत्तिकर और दुकान किराया नहीं चुकाने पर की 4 दुकानें सील
    Next Article (कोरबा) किंग कोबरा प्राकृतिक प्रजनन के मिल रहे संकेत

    Related Posts

    (कोरबा) 28 से 30 सितंबर तक जिला मुख्यालय और विकासखंडों में लगेंगे सेवा सेतु कैंप

    09/26/2026

    (कोरबा) सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    09/26/2026

    (कोरबा) कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें – कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन

    09/26/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/26/2026

    (कोरबा) 28 से 30 सितंबर तक जिला मुख्यालय और विकासखंडों में लगेंगे सेवा सेतु कैंप

    * राशनकार्ड, खाद्यान्न वितरण और शिकायत निराकरण की मिलेगी जानकारी * राशन कार्ड संबंधी समस्या…

    (कोरबा) सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    (कोरबा) कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें – कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन

    (कोरबा) मातृत्व के समय मिला सहारा

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.