कोरबा (मंथन) कोरबा पुलिस ने देर रात गश्त के दौरान वाशिंग मशीन ले जा रहे एक युवक को देखा। व्यक्ति पुलिस को देखकर वाशिंग मशीन छोड़कर फरार हो गया। यह घटना 24-25 मार्च की दरमियानी रात की है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना पुलिस गश्त कर रही थी, तभी एक संदिग्ध व्यक्ति पीठ पर वाशिंग मशीन लादकर ले जाते हुए दिखाई दिया। पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास करने पर वह अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला।
बरामद वाशिंग मशीन की पहचान राजू पटेल निवासी राताखार ने अपनी हायर कंपनी की वाशिंग मशीन के रूप में की है। इसके अतिरिक्त, उनके पड़ोसी के घर से सैमसंग कंपनी का एक मोबाइल भी अज्ञात कथित आरोपी द्वारा चोरी किया गया था।
27 मार्च / मंथन मित्तल



