Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल कोरबा द्वारा जिला चिकित्सालय में शिशु किट का किया गया वितरण

    (कोरबा) एनटीपीसी-कोरबा बना देश का अग्रणी पावर स्टेशन

    (कोरबा) मन की बात का सामूहिक श्रवण किया भाजपा कार्यकर्ताओं ने

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»छत्तीसगढ़»(कोरबा) नाराज वेलफेयर कमेटी के सदस्यों ने कार्यक्रम का किया बहिष्कार
    छत्तीसगढ़

    (कोरबा) नाराज वेलफेयर कमेटी के सदस्यों ने कार्यक्रम का किया बहिष्कार

    By Vinod Mittal02/19/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) एसईसीएल गेवरा प्रबंधन की मेजबानी में गेवरा स्टेडियम में अंतर क्षेत्रीय प्राथमिक उपचार स्पर्धा में अव्यवस्था से नाराज वेलफेयर कमेटी के सदस्यों ने कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य गेट के सामने विरोध जताया।
    मंच के सामने रखी कुर्सियां भी खाली रही। बिना टेंट व्यवस्था के खुले में कुर्सियां रखे जाने से धूप के कारण प्रतिभागी टीमों के साथ पहुंचे सहयोगियों ने परिसर में छायादार जगह तलाशते रहे। अव्यवस्था के बीच संपन्न अंतर क्षेत्रीय प्राथमिक उपचार स्पर्धा का भले ही ओवरऑल चौंपियन एसईसीएल गेवरा को हासिल हुआ। लेकिन स्पर्धा की मेजबान कर रही एसईसीएल गेवरा प्रबंधन को वेलफेयर मेंबरों का विरोध का सामना करना पड़ा।
    एसईसीएल गेवरा स्टेडियम में दो दिवसीय अंतर क्षेत्रीय प्राथमिक उपचार प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि एसईसीएल के निदेशक (एचआर) बिरंची दास और अध्यक्षता एसईसीएल गेवरा एरिया जीएम अरूण कुमार त्यागी ने की।दो दिन तक चली इस प्रतियोगिता की शुरुआत मार्च पास्ट से हुई। इसका नेतृत्व गेवरा परियोजना के रवि बहरा ने किया। प्रतियोगिता में फर्स्ट एड से संबंधित विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा दिखाई। स्पर्धा में कुल 48 टीमों ने हिस्सा लिया। इन्हें ए, बी और सी तीन श्रेणियों में विभाजित कर प्रतियोगिता संपन्न कराया। एसईसीएल के 13 एरिया के साथ ही 9 निजी कंपनियों की टीम ने हिस्सा लिया।
    प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर गेवरा टीम ने ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। वेलफेयर मेंबरों ने कहा कि खिलाडियों को धूप में बैठने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्हें उचित व्यवस्था नहीं मिली। समापन समारोह में कंपनी जेसीसी सदस्य सुजीत कुमार, नाथूलाल पांडे, अजय विश्वकर्मा, गोपाल नारायण सिंह, वी. मनोहर, एके खुल्लर समेत एरिया जेसीसी एवं वेलफेयर के सदस्य उपस्थित रहे। कोयला खदानों में हादसे पर अंकुश लगाने एसईसीएल का समय-समय पर अलग-अलग एरिया की मेजबानी पर इस तरह की प्रतियोगता होती है। इससे खदानों में कार्यरत कर्मचारियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और आपातकालीन स्थिति में प्रभावी प्रतिक्रिया के लिए मॉकड्रिल से संकट में फंसे कर्मियों के जीवन को बचाने कौशल मजबूत करना है। मगर खदानों में सुरक्षित कार्य का माहौल बनाने पर केन्द्रित एसईसीएल गेवरा की मेजबानी में हुए अंतरक्षेत्रीय उपचार प्रतियोगिता में अव्यवस्था चर्चा का विषय भी रहा।
    धूप के कारण मंच के सामने कुर्सियों पर लोग नहीं बैठे। इस कारण कुर्सियां खाली रही। विभिन्न एरिया से पहुंचे टीमों के प्रतिभागियों के सहयोगियों के लिए बैठने की व्यवस्था की गई थी। लेकिन अव्यवस्था के कारण स्टेडियम की गैलरी में बैठे नजर आए। अव्यवस्था से नाराज एसईसीएल गेवरा एरिया के वेलफेयर मेंबर राजेश सिंह, शेख मकसूद, राजकुमार पांडे, सुनील पटेल, सीताराम साहू, महेंद्र प्रताप, मणिकांत, हमराज राव, भानु प्रताप ने कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया।

    19 फरवरी / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Articleकोरबा) राख लोड गाड़ी ने तोड़ा बिजली तार-ग्राम डूबा अंधेरे में
    Next Article (कोरबा) चिंगारी ने गारमेंट्स दुकान को लिया चपेट में

    Related Posts

    (कोरबा) महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल कोरबा द्वारा जिला चिकित्सालय में शिशु किट का किया गया वितरण

    03/30/2026

    (कोरबा) एनटीपीसी-कोरबा बना देश का अग्रणी पावर स्टेशन

    03/30/2026

    (कोरबा) मन की बात का सामूहिक श्रवण किया भाजपा कार्यकर्ताओं ने

    03/30/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/202677 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202646 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202638 Views

    (कोरबा) ट्रांसपोर्ट नगर से पॉम मॉल तक जिला पुलिस-यातायात पुलिस ने की संयुक्त पेट्रोलिंग

    02/10/202632 Views
    Don't Miss
    कोरबा 03/30/2026

    (कोरबा) महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल कोरबा द्वारा जिला चिकित्सालय में शिशु किट का किया गया वितरण

    * 100 बच्चों को मिली सहायता कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में संचालित सेवा कार्यो में…

    (कोरबा) एनटीपीसी-कोरबा बना देश का अग्रणी पावर स्टेशन

    (कोरबा) मन की बात का सामूहिक श्रवण किया भाजपा कार्यकर्ताओं ने

    कोरबा) झोराघाट पिकनिक स्पॉट मार्ग पर पलटा बेकाबू ट्रैक्टर-बाल-बाल बचे लोग

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.