* लंबी वेटिंग के बीच रेलवे विभाग ने लिया निर्णय
कोरबा (मंथन) दक्षिण-पूर्व-मध्य रेलवे विभाग ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए कोरबा-अमृतसर-कोरबा छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में अस्थायी रूप से एक अतिरिक्त एसी-3 कोच जोडऩे का फैसला लिया है। यह सुविधा 10 दिनों तक लागू रहेगी।
रेलवे प्रशासन के द्वारा दी गयी अधिकृत जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में 11 मई से 19 मई तक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा। वहीं वापसी में ट्रेन नंबर 18238 अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में 13 मई से 21 मई तक यह सुविधा उपलब्ध रहेगी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक गर्मी की छुट्टियों और शादी सीजन के कारण ट्रेनों में यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कई ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट चल रही है। इसी को देखते हुए अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया गया है। एक एसी-3 कोच में 72 बर्थ होती हैं।
छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस की कुल पांच रैक संचालित होती हैं। ऐसे में दोनों दिशाओं को मिलाकर प्रतिदिन 720 अतिरिक्त बर्थ उपलब्ध होंगी। रेलवे के अनुसार 10 दिनों की अवधि में करीब 7200 यात्रियों के टिकट कन्फर्म हो सकेंगे। इससे लंबी दूरी के यात्रियों को राहत मिलने की संभावना जताई जा रही हैं।
13 मई / मंथन मित्तल



