कोरबा (मंथन) बालको नगर पुलिस ने एक सिपाही को लेनदेन के आरोप में गिरफ्तार किया है। उस पर दो लोगों के साथ ठगी करने का आरोप है। कथित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है।
बालको नगर पुलिस थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने बताया कि इस मामले में कथित सिपाही को गिरफ्तार किया गया है वह पहले से एक मामले में निलंबित चल रहा था। वह कुछ वर्ष पूर्व पुलिस की नौकरी में आया था और राजनांदगांव जिले में कांस्टेबल के रूप में पदस्थ था। जानकारी मिली की उसने दो लोगों से यह कहकर तीन लाख रुपए वसूल किये थे कि उनकी सरकारी नौकरी लगवा दी जाएगी। उक्त कथित कांस्टेबल की बातों ने संबंधित पीडि़तों को कुछ ऐसा इंप्रेस किया कि वे उसके झांसे में आ गए और बहुत जल्द धनराशि का भुगतान कर दिया. काफी समय तक इंतजार करने के बाद जब उनके सपने पूरे नहीं हुई तो उन्होंने पूछताछ की और यहां पता किया। बाद में पीडि़त को एहसास हुआ कि उनके साथ ठगी हो गई है।
कोरबा जिले के ग्राम कोरकोमा निवासी निलंबित सिपाही को इसी प्रकरण में पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया है। उसके साथ एक और व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई है जिसने सहयोगी की भूमिका निभाई थी। कथित आरोपियों को न्यायालय भेजने के साथ आगे की कार्यवाही की जाएगी।
09 जून / मंथन मित्तल



