कोरबा (मंथन) जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के दादर निवासी नवरात्र पूजा का प्रसाद लेकर सीतामढ़ी अपने भाई के यहां जा रहा था, इस दौरान मानिकपुर फाटक खुला था उसे लगा कि वह फाटक पार कर लगेगा लेकिन पहुंचते ही फाटक बंद हो गया। वही उसके बगल से जा रही बारूद से भरा वाहन भी फाटक पार करने के फेर में बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। बाइक सवार फाटक के नीचे गड्ढे में गिर गया और वाहन की चपेट में आने से उसकी मृत्यु हो गई।
इस घटना उपरान्त मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना मानिकपुर चौकी पुलिस को दी। तत्काल उसे जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहा चिकित्सको ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि वाहन में काफी मात्रा में बारूद भरा था। जिसे रखने के लिए खुले और आबादी वाले इलाके से दूर स्टोर की जरूरत होती है, उसे कानूनी औपचारिकता पूरी करने के बाद चालक के सुपुर्द कर दिया गया है। बताया जा रहा है की बारूद से भरा वाहन नागपुर से रायगढ़ जा रहा था। जो एक निजी कंपनी का था।
सीएसईबी फाटक, टी.पी. नगर फाटक, शारदा विहार फाटक, सुनालिया फाटक, पवन टॉकीज़ फाटक शहर के मुख्य फाटक है जो अक्सर बंद रहते हैं और खुलने के बाद लोगों में फाटक पार करने की होड़ लग जाती है। जिससे चलते लोग हादसे का कई बार शिकार हो चुके हैं। कई लोगों की मृत्यु भी हो चुकी है लेकिन लोगों की जल्दबाजी पर कोई असर नहीं पड़ा है।
शहर में बंद फाटक के चलते कई बार जाम की स्थिति भी निर्मित हो जाती है, इसे लेकर ओवरब्रिज की भी मांग की गई है, लेकिन विभिन्न प्रकार के व्यवधान के चलते ब्रिज का निर्माण नहीं हो पा रहा है।
27 मार्च / मंथन मित्तल



