Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) योगासन के महाकुंभ की तैयारियों को लेकर पंचवटी में आहूत हुई बैठक-जुटे राज्य एवं जिले के पदाधिकारी
    कोरबा

    (कोरबा) योगासन के महाकुंभ की तैयारियों को लेकर पंचवटी में आहूत हुई बैठक-जुटे राज्य एवं जिले के पदाधिकारी

    By Vinod Mittal09/14/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * होगा 3 दिवसीय राज्य स्तरीय योगासन खेल का भव्य आयोजन
    कोरबा (मंथन) छत्तीसगढ़ में योगासन खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने एवं प्रदेश के प्रतिभावान खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय मंच प्रदान करने के उद्देश्य से ‘योगासना भारत’ के तत्वावधान तथा ‘छत्तीसगढ़ योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन’ के अंतर्गत 18, 19 एवं 20 सितंबर को कोरबा में 3 दिवसीय राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जाएगा।
    प्रतियोगिता का आयोजन जूनियर क्लब, कोरबा में किया जाएगा, जिसमें छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से प्रतिभावान योगासन खिलाड़ी, कोच एवं निर्णायक बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
    प्रतियोगिता को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए आयोजन की तैयारियों को लेकर पंचवटी, कोरबा में राज्य एवं जिले के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। बैठक में प्रतियोगिता की रूपरेखा, खिलाड़ियों की सहभागिता, खेल व्यवस्था, निर्णायक मंडल, आवास, भोजन, अनुशासन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
    बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि कोरबा में आयोजित होने वाली यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता प्रदेश में योगासन खेल को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल होगी। प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के साथ-साथ आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होगा।
    इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से चयनित प्रतिभावान योगासन खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उनके साथ अनुभवी कोच एवं निर्णायक भी प्रतियोगिता में अपनी भूमिका निभाएंगे। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता को सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं खेल भावना के अनुरूप संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। खिलाड़ियों को बेहतर खेल वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनके लिए आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
    आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में योगासन खेल के प्रति युवाओं एवं खिलाड़ियों की रुचि बढ़ाना, नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना तथा योग को खेल के रूप में जन-जन तक पहुंचाना है। इसके साथ ही नियमित योगाभ्यास के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली, अनुशासन एवं मानसिक एकाग्रता को बढ़ावा देना भी आयोजन का महत्वपूर्ण उद्देश्य है।
    बैठक में प्रमुख रूप से शैलेन्द्र विशी संयुक्त सचिव छत्तीसगढ़ योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन, भोजेंद साहू कोषाध्यक्ष छत्तीसगढ़ योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन, प्रमोद अग्रवाल, दुर्गेश राठौर, सुनील अग्रवाल, इंद्रनारायण जायसवाल, राकेश साहू, सचिन विश्वकर्मा, विनोद रत्नाकर, विंद्रा चौहान, श्रीमती दुर्गेश तिवारी, विनीता दीक्षित सहित राज्य एवं जिला स्तर के पदाधिकारी एवं आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

    14 सितंबर / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) गणेश उत्सव को लेकर थाने में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न
    Next Article (कोरबा) डीआरएम राकेश रंजन ने रेल समस्याओं को लेकर कोरबा में बैठक की आहूत

    Related Posts

    (कोरबा) नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ

    09/14/2026

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    09/14/2026

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    09/14/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/14/2026

    (कोरबा) नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का शुभारंभ हुआ। इस विशेष…

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    (कोरबा) एनटीपीसी-गोपालपुर गेट के पास राखड़ से लदा ट्रैलर पलटा-सड़क पर बिखरी राखड़

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.