Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) सुशासन तिहार अंतर्गत गृहिणी माधुरी को मिला उज्ज्वला गैस कनेक्शन

    (कोरबा) आत्माराम को नई सुविधा मिलने से मछली पालन के कार्य में आएगी तेजी

    (कोरबा) सुशासन तिहार 2026 का शुभारंभ

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) कोरबा-चांपा सड़क मार्ग पर बसे ग्राम फरसवानी में हुआ भीषण सड़क हादसा
    कोरबा

    (कोरबा) कोरबा-चांपा सड़क मार्ग पर बसे ग्राम फरसवानी में हुआ भीषण सड़क हादसा

    By Vinod Mittal04/28/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * एक ही परिवार के 3 लोगों की मृत्यु
    * 3 गंभीर घायल
    कोरबा (मंथन) कोरबा-चांपा सड़क मार्ग पर बसे ग्राम फरसवानी में देर रात्रि एक अत्याधिक दर्दनाक सड़क दुर्घटना घटित हो गयी। इस दर्दनाक सड़क दुर्घटना में कार में सवार एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मृत्यु घटनास्थल पर ही हो गयी। जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए।
    जानकारी के अनुसार कोरबा निवासी सोनी परिवार के सदस्य शादी समारोह में शामिल होने चांपा गए थे। अर्धरात्रि लगभग 2 बजे वे कार से वापस कोरबा लौट रहे थे। इसी दौरान फरसवनी टोलनाका के आगे उनकी कार हादसे का शिकार हो गई।
    कार में कुल छह लोग सवार थे। वाहन पहले सड़क के डिवाइडर से टकराया, फिर अनियंत्रित होकर पलट गया और सड़क किनारे खड़ी हाइवा वाहन से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि घटनास्थल पर ही चीख-पुकार मच गई।
    हादसे में मोंगरा सोनी (45 वर्ष), देवेंद्र सोनी (22 वर्ष) और 2.5 वर्षीय मासूम प्रियांश की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद शेष सभी घायलों को तत्काल चिकित्सालय पहुंचाया गया। देवेंद्र सोनी को जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया, जबकि मोंगरा सोनी और प्रियांश को बीडीएम अस्पताल चांपा लाया गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है।
    कार में सवार अन्य तीन लोग घायल हुए हैं। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि दो की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। घायलों का इलाज एनकेएच अस्पताल में जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हृदयविदारक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

    28 अप्रैल / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा श्रीमती विजया रहाटकर करेंगी 30 अप्रैल को जिले में जनसुनवाई
    Next Article (कोरबा) कोरबा प्रेस क्लब द्वारा वरिष्ठ स्मृतिशेष पत्रकारों की स्मृति में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    Related Posts

    (कोरबा) सुशासन तिहार अंतर्गत गृहिणी माधुरी को मिला उज्ज्वला गैस कनेक्शन

    05/01/2026

    (कोरबा) आत्माराम को नई सुविधा मिलने से मछली पालन के कार्य में आएगी तेजी

    05/01/2026

    (कोरबा) सुशासन तिहार 2026 का शुभारंभ

    05/01/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202670 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202647 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202647 Views
    Don't Miss
    कोरबा 05/01/2026

    (कोरबा) सुशासन तिहार अंतर्गत गृहिणी माधुरी को मिला उज्ज्वला गैस कनेक्शन

    कोरबा (मंथन) सुशासन तिहार ने कोरबा जिले के ग्राम धनरास में निवासरत गृहिणी माधुरी के…

    (कोरबा) आत्माराम को नई सुविधा मिलने से मछली पालन के कार्य में आएगी तेजी

    (कोरबा) सुशासन तिहार 2026 का शुभारंभ

    (कोरबा) डिजिटल जनगणना कार्य का हुआ शुभारंभ

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.