Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) कोरबा जिला पुलिस की पटाखा व्यापारियों के साथ बैठक संपन्न

    (कोरबा) गेवरा-पेंड्रा रोड कॉरिडोर बनने से रेल कनेक्टिविटी में आएगी मजबूती को मजबूत बनायेगा

    (कोरबा) मानव संसाधन निदेशक बिरंची दास के हाथों मिला सम्मान

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) इलेक्ट्रिक सर्किट बोर्ड के पीछे छिपा था 8 फीट लंबा किंग कोबरा-सतरेगा रिसॉर्ट में मचा हड़कंप
    कोरबा

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक सर्किट बोर्ड के पीछे छिपा था 8 फीट लंबा किंग कोबरा-सतरेगा रिसॉर्ट में मचा हड़कंप

    By Vinod Mittal09/10/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * बिजली बंद कर जितेंद्र सारथी की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सतरेगा में उस समय हड़कंप मच गया जब रिसॉर्ट के विद्युत मीटर बोर्ड के पीछे करीब 8 फीट लंबा किंग कोबरा छिपा मिला। सांप की जानकारी मिलते ही रिसॉर्ट प्रबंधन ने तत्काल वन विभाग और नोवा नेचर संस्था के सदस्य जितेंद्र सारथी को सूचना दी। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके के लिए रवाना हुई।
    रेस्क्यू की गंभीरता को देखते हुए जितेंद्र सारथी ने इसकी जानकारी कोरबा वनमंडलाधिकारी जितेंद्र उपाध्याय को दी। उनके निर्देश पर उपवनमंडलाधिकारी रामसिंह राठिया के मार्गदर्शन और बालको रेंजर जयंत सरकार के नेतृत्व में जितेंद्र सारथी एवं सिद्धांत जैन सतरेगा पहुंचे। टीम ने सबसे पहले विद्युत विभाग को सूचना देकर संबंधित लाइन की बिजली बंद कराई। इसके बाद बेहद सावधानी के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।
    किंग कोबरा इलेक्ट्रिक सर्किट बोर्ड के पीछे बेहद संकरी जगह में छिपा हुआ था। ऐसे में उसे सुरक्षित बाहर निकालना टीम के लिए चुनौतीपूर्ण था। करीब एक घंटे की मशक्कत और पूरी सावधानी के बाद रेस्क्यू टीम ने करीब 8 फीट लंबे किंग कोबरा को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
    किंग कोबरा के रेस्क्यू की खबर फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में पर्यटक और कर्मचारी जुट गए। लंबे और फुर्तीले किंग कोबरा को देखकर लोगों में कौतूहल नजर आया। कई लोग मोबाइल फोन से उसका वीडियो बनाने लगे। हालांकि रेस्क्यू टीम ने लोगों को सुरक्षित दूरी पर रखा और पूरे ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा। सफल रेस्क्यू के बाद नियमानुसार पंचनामा की कार्यवाही की गई और किंग कोबरा को उसके अनुकूल प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ दिया गया।
    लेमरू, बालको, पसरखेत, करतला, कुदमुरा और आसपास के वन क्षेत्रों में पिछले कुछ समय से किंग कोबरा के छोटे आकार के सांप भी सामने आने की घटनाएं सामने आई हैं। वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार, अलग-अलग स्थानों पर छोटे किंग कोबरा का मिलना क्षेत्र में इनके अनुकूल प्राकृतिक आवास और संभावित प्रजनन की ओर संकेत कर सकता है। हालांकि क्षेत्र में किंग कोबरा की वास्तविक संख्या और आबादी की स्थिति का आकलन वैज्ञानिक अध्ययन के बाद ही किया जा सकता है। इस घटना का एक सकारात्मक पहलू यह भी रहा कि किंग कोबरा दिखाई देने के बाद लोगों ने उसे नुकसान पहुंचाने के बजाय वन विभाग और प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना दी। समय पर सूचना मिलने से सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर प्राकृतिक आवास में छोड़ा जा सका। यह मानव और वन्यजीवों के बीच बेहतर सह-अस्तित्व की दिशा में सकारात्मक उदाहरण है।
    वन विभाग और नोवा नेचर ने लोगों से अपील की है कि किंग कोबरा या किसी भी प्रकार का सांप दिखाई देने पर उससे सुरक्षित दूरी बनाए रखें। उसे पकड़ने, छेड़ने या मारने का प्रयास न करें तथा तत्काल वन विभाग अथवा प्रशिक्षित स्नेक रेस्क्यू टीम को सूचना दें।

    10 सितंबर / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) 6 मेधावी छात्राओं को प्रदान की गयी छात्रवृत्ति
    Next Article (कोरबा) फार्म हाउस से लाखों का सामान हुआ चोरी-संदिग्धों से पूछताछ जारी

    Related Posts

    (कोरबा) कोरबा जिला पुलिस की पटाखा व्यापारियों के साथ बैठक संपन्न

    11/01/2026

    (कोरबा) गेवरा-पेंड्रा रोड कॉरिडोर बनने से रेल कनेक्टिविटी में आएगी मजबूती को मजबूत बनायेगा

    11/01/2026

    (कोरबा) मानव संसाधन निदेशक बिरंची दास के हाथों मिला सम्मान

    11/01/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026160 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026144 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202692 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202689 Views
    Don't Miss
    कोरबा 11/01/2026

    (कोरबा) कोरबा जिला पुलिस की पटाखा व्यापारियों के साथ बैठक संपन्न

    * सुरक्षा मानकों एवं लाइसेंस की शर्तों का पालन करने के निर्देश * आयोजित बैठक…

    (कोरबा) गेवरा-पेंड्रा रोड कॉरिडोर बनने से रेल कनेक्टिविटी में आएगी मजबूती को मजबूत बनायेगा

    (कोरबा) मानव संसाधन निदेशक बिरंची दास के हाथों मिला सम्मान

    (कोरबा) शासकीय कार्यों में लापरवाही के आरोप पर पटवारी निलंबित

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.