कोरबा (मंथन) यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा को देखते हुए बाइक में विद्यालय पहुंचने वाले छात्रों के खिलाफ विशेष अभियान की शुरूआत की है। बुधवारी स्थित विद्यालय के सामने 25 छात्र-छात्राओं को बाइक चलाते हुए पकड़ा। सभी के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। साथ ही इनके परिजन को बुलाकर भविष्य में वाहन नहीं देने समझाईश दी गई। आगे पकड़े जाने पर अभिभावकों के खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी।
यातायात पुलिस विभाग विद्यालयो में जागरूकता अभियान भी चला रही है। बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाना कानूनन अपराध है। इससे हादसे का भी खतरा बना रहता है। अधिकांश विद्यालयो में अब बिना लाइसेंस के ही वाहन चलाते हुए छात्र-छात्राएं पहुंचते हैं। कई बार सड़क पर फर्राटे भरते नजर आते हैं। पुलिस विभाग ने प्रमुख चौराहे और मार्गों पर अभियान चलाकर 25 छात्रों को रोका और उनके वाहनों की जांच की। लेकिन किसी के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं मिला।
पुलिस का कहना है कि कम उम्र के बच्चों को वाहन देना कानून का उल्लंघन है। वाहन देने वाले परिजन के खिलाफ कार्यवाही करने के साथ ही वाहन को जब्त किया जा सकता है। पुलिस अधिकारियो ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल चालान काटना नहीं, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकना है। 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को किसी भी स्थिति में बाइक या कार वाहन चलाने की अनुमति न दें।
20 जुलाई / मंथन मित्तल



