Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) विश्व पर्यावरण दिवस 2026 पर पीईकेबी एवं पीसीबी में पर्यावरण संरक्षण एवं आजीविका संवर्धन की सराहनीय पहल

    (कोरबा) ‘सजग कोरबा-सतर्क कोरबा’ अभियान के तहत गुंडा और निगरानी बदमाशों की सघन जांच

    (कोरबा) राहगीरों से लेकर ग्रामीणों का सहारा बना मानव सेवा जल केंद्र

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) ग्राम गीतकुंवारी में 2 दंतैल हाथियों ने रौंदी धान की फसल-ग्रामीणों में दहशत
    कोरबा

    (कोरबा) ग्राम गीतकुंवारी में 2 दंतैल हाथियों ने रौंदी धान की फसल-ग्रामीणों में दहशत

    By Vinod Mittal05/15/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * मेउड़ पहाड़ पर 48 हाथियों का दल सक्रिय
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में हाथियों का उत्पात अनवरत जारी है। बताया जा रहा हैं की धरमजयगढ़ वन मंडल से आए दो दंतैल हाथियों ने कुदमुरा रेंज के ग्राम गीतकुंवारी में किसानों की खड़ी धान की फसल को रौंद दिया। कोरबा जिले में कुल 53 हाथी चार अलग-अलग झुंडों में घूम रहे हैं।
    कटघोरा वन मंडल के जटगा रेंज स्थित मेउड़ पहाड़ पर 48 हाथियों का एक बड़ा दल डेरा जमाए हुए है। यह झुंड मार्च से ही कटोरीमोती के पास कुकरीचकहर से मेउड़ पहाड़ पर सक्रिय है, जहां हाथियों के लिए भोजन और पानी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। वन विभाग के अनुसार गर्मी के मौसम में हाथियों का यह झुंड हर साल ढाई से तीन महीने तक जटगा रेंज में रहता है। 5 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में फैले मेउड़ पहाड़ पर पर्याप्त भोजन और पानी की उपलब्धता के कारण हाथी यहां रुकते हैं। हालांकि, कभी-कभी वे पहाड़ से उतरकर ग्रामो की ओर आ जाते हैं।
    * हाथियों ने धान की फसल को पहुंचाया भारी नुकसान
    ग्राम गीतकुंवारी में घुसे दो दंतैल हाथियों ने कई एकड़ में लगी धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया हैं। किसानों ने शोर मचाकर और मशाल जलाकर हाथियों को खदेड़ने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी फसल बर्बाद हो चुकी थी। ग्रामीणों ने बताया कि फसल कटाई के लिए तैयार थी, जिसे हाथियों ने पूरी तरह नष्ट कर दिया।
    * हाथियों की आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त
    हाथियों की लगातार आवाजाही से कुदमुरा, जटगा और पसान क्षेत्र के ग्रामीण दहशत में हैं। रात होते ही लोग अपने घरों में दुबक जाते हैं, जिससे खेतों की रखवाली करना मुश्किल हो गया है। वन विभाग की टीम ग्रामो में मुनादी कराकर लोगों को सतर्क कर रही है और हाथी मित्र दल भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
    * मुआवजा प्रक्रिया और ड्रोन से ट्रैकिंग जारी
    वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि हाथी दिखने पर तुरंत सूचना दें और अकेले उनके पास न जाएं या उन्हें परेशान न करें। विभाग फसल नुकसान का आकलन कर मुआवजा प्रकरण तैयार कर रहा है। इसके अतिरिक्त, मेउड़ पहाड़ पर मौजूद 48 हाथियों के दल पर ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है ताकि वे रिहायशी इलाकों में प्रवेश न कर सकें।

    15 मई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) गेवरा खदान में अवैध प्रवेश का आरोप लगा सीआईएसएफ ने 12 लोगों को पकड़ किया पुलिस के हवाले
    Next Article (कोरबा) जिला पंचायत संसाधन केंद्र में पेयजल संकट-20 दिनों से बूंद-बूंद जल के लिए तरस रहे लोग

    Related Posts

    (कोरबा) विश्व पर्यावरण दिवस 2026 पर पीईकेबी एवं पीसीबी में पर्यावरण संरक्षण एवं आजीविका संवर्धन की सराहनीय पहल

    06/06/2026

    (कोरबा) ‘सजग कोरबा-सतर्क कोरबा’ अभियान के तहत गुंडा और निगरानी बदमाशों की सघन जांच

    06/06/2026

    (कोरबा) राहगीरों से लेकर ग्रामीणों का सहारा बना मानव सेवा जल केंद्र

    06/06/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202690 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202681 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202649 Views
    Don't Miss
    कोरबा 06/06/2026

    (कोरबा) विश्व पर्यावरण दिवस 2026 पर पीईकेबी एवं पीसीबी में पर्यावरण संरक्षण एवं आजीविका संवर्धन की सराहनीय पहल

    * 14.52 हेक्टेयर में 36,315 पौधों का रोपण * अब तक 18 लाख से अधिक…

    (कोरबा) ‘सजग कोरबा-सतर्क कोरबा’ अभियान के तहत गुंडा और निगरानी बदमाशों की सघन जांच

    (कोरबा) राहगीरों से लेकर ग्रामीणों का सहारा बना मानव सेवा जल केंद्र

    (कोरबा) अदानी कोरबा पावर लिमिटेड में ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान शुरू-15 जून तक 1500 पौधे लगाने का लक्ष्य

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.